Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10 लाख टीके की मदद पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले ओली कर रहे मोदी की तारीफ

भारत ने नेपाल को 10 लाख टीके की मदद की हैं। इसके लिए कुछ समय पहले नेपाल के पीएम केपी ओली ने भले ही भारत के खिलाफ जहर उगला था, लेकिन वह भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 5:41:38

10 लाख टीके की मदद पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले ओली कर रहे मोदी की तारीफ

भारत में कोरोना की वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हो चुका हैं और हमेशा की तरह भारत अब दूसरे देशों की मदद कर रहा हैं। इस कड़ी में भारत ने नेपाल को 10 लाख टीके की मदद की हैं। इसके लिए कुछ समय पहले नेपाल के पीएम केपी ओली ने भले ही भारत के खिलाफ जहर उगला था, लेकिन वह भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अब पूरी दुनिया के सामने ट्विटर पर नेपाल को 10 लाख टीके देने के लिए पीएम मीदी और उनकी सरकार की तारीफ की है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में भारत ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की है। नेपाल को कोविड वैक्सीन की दस लाख खुराक के उदार अनुदान के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ उनकी सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं।

ऐसा पहली बार नहीं जब भारत ने नेपाल की मदद की है, इससे पहले भारत ने पीपीई किट और वेंटिलेटर्स जैसे जरूरी सामान देकर नेपाल की मदद की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। अब कोरोना के 10 लाख टीके भेजकर अपने पड़ोसी होने का फर्ज अदा किया है।

आपको बता दें,भारत ने सहायता अनुदान एवं पड़ोस प्रथम नीति के तहत गुरुवार को कोविड-19 के टीके की खेप बांग्लादेश और नेपाल भेजी। इससे एक दिन पहले भूटान और मालदीव को कोविड-19 टीके की खेप भेजी गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टीके की खेप पहुंचने की तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया था। गौरतलब है कि भारत सहायता अनुदान के तहत भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति कर रहा है। बता दें कि भारत की ओर से भेजी गई वैक्सीन बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच चुकी है। भारत दुनिया के बड़े टीका निर्माताओं में से एक है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिये काफी देशों ने सम्पर्क किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका