न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Independence Day 2020 : सिर्फ आज ही नहीं हर रोज मनाया जाता हैं यहां आजादी का जश्न, फहराया जाता हैं तिरंगा

एक ऐसी जगह हैं जहां सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर रोज तिरंगा फहरा आजादी का जश्न मनाया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 8:05:29

Independence Day 2020 : सिर्फ आज ही नहीं हर रोज मनाया जाता हैं यहां आजादी का जश्न, फहराया जाता हैं तिरंगा

आज 15 अगस्त का दिन हैं जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया गया। इसी तरह पूरे देशभर में कई जगहों पर ध्वजारोहण कर इस दिन को जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। लेकिन एक ऐसी जगह हैं जहां सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर रोज तिरंगा फहरा आजादी का जश्न मनाया जाता हैं। आगरा का अजीत नगर चौराहा राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल है। यह चौराहा उन चुनिंदा स्थलों में से एक है, जहां हर रोज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इस अनूठी परंपरा की शुरुआत 26 जनवरी 2018 (गणतंत्र दिवस) से हुई, तब से अनवरत जारी है। कोरोना काल में भी यहां प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं।

15 अगस्त साल में एक बार आता है, लेकिन ताजनगरी में एक जगह ऐसी भी है, जहां रोजाना आजादी का जश्न मनाया जाता है। चाहे आंधी, तूफान हो या बारिश। खेरिया क्षेत्र में अजीत नगर चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार द्वारा 26 जनवरी 2018 से प्रत्येक दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान होता है।

news,latest news,independence day 2020,independence day special,15 august,agra,tricolor hoist every day

अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर 26 जनवरी 2018 से प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान होता है। प्रत्येक दिन मुख्य अतिथि भी अलग-अलग होते हैं। यह कार्यक्रम सुबह पौने 10 बजे से शुरू होता है और 15 मिनट में समाप्त हो जाता है।

मीडिया प्रभारी संजय नोतनानी ने बताया कि इसकी प्रेरणा हमें एक वायरल वीडियो को देखकर मिली। यह वीडियो आंध्रप्रदेश का था। वहां भी निरंतर ऐसे ही देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम होता है। इस समय हमारे बाजार में करीब 300 दुकानदार हैं। महामारी को देखते हुए थोड़ी संख्या और सामाजिक दूरी बनाकर सब खड़े होते हैं।

संगठन के महामंत्री मनोज ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मिष्ठान वितरण होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार किया जाता है। फिर उनके द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। इस स्वतंत्रता दिवस पर राज्य जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर का आना प्रस्तावित है। कोरोना काल में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल