न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दामाद के लालच ने उजाड़ डाली कई जिंदगियां, सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उन्हें दफनाया

रुद्रपुर हत्याकांड के दौरान एक दामाद ने अपने लालच के चलते हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 6:11:06

दामाद के लालच ने उजाड़ डाली कई जिंदगियां, सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उन्हें दफनाया

अक्सर इंसान लालच में कुछ ऐसे काम कर जाता हैं जो अपराध की ओर ले जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला रुद्रपुर हत्याकांड के दौरान जहां एक दामाद ने अपने लालच के चलते हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। दामाद ने सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उन्हें दफना दिया। दरअसल, यह मामला ससुर की 13 बीघा जमीन और मकान से जुड़ा हैं। जान गंवाने वाले हीरालाल अपनी संपत्ति को तीनों बेटियों को बराबर का बांटना चाहते थे। इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही दामाद ने उनकी और उनके परिवार की हत्या कर दी।

शनिवार को ट्रांजिट कैंप थाने में मौजूद हीरालाल के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद निवासी पैगानगरी ने बताया कि लीलावती की अपने पिता से नहीं बनती थी। चार साल पहले हीरालाल गांव पैगानगरी में आए थे और अपने दुखों को साझा किया था। दो बेटियों की उम्र बढ़ने पर उनकी शादी की चिंताएं भी उन्हें होने लगी थी। दूसरी तरफ दोनों बेटियों की शादी से पहले ही दामाद के संपत्ति में हिस्सा मांगने से वह परेशान थे।

news,latest news,crime news,uttarakhand news,son in law killed family,rudrapur

हीरालाल ने संपत्ति में तीनों बेटियों को बराबर हिस्सा देने की बात कही थी लेकिन बंटवारा सभी की शादी करने के बाद करने की बात कही थी। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि संपत्ति में अकेला अधिकार जमाने के लिए नरेंद्र ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी नरेंद्र ने उन्हें गांव पहुंचकर बताया था कि उसके ससुर और एक साली की मौत हो गई है। इसके अलावा सास और साली गायब हो गए हैं। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि हीरालाल रुद्रपुर में आकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगे थे।

सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उन्हें घर में दफनाने वाला मुख्य हत्यारोपी घर-जमाई बनकर ससुरालियों के करीब आया था। नरेंद्र ने बताया कि हत्या से पहले उसने पत्नी लीलावती को मामले से अंजान रखने के लिए 18 अप्रैल 2019 को उसे बरेली में फूफा डोरीलाल के घर जाकर छोड़ दिया था। फिर 20 अप्रैल को हत्याएं करने और शवों को ठिकाने लगाने के 10 दिन बाद वह पत्नी को लेने बरेली रवाना हुआ।

यहां लौटने पर पत्नी लीलावती ने जब घर में ताला लगा होने पर अचरज जताया और परिजनों के बारे में पूछा तो नरेंद्र ने उसे सभी के हल्द्वानी स्थित कालाढूंगी रोड में बस जाने की बात कही थी। काफी दिनों तक कॉल और उनके घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने एक दिन परिजनों से मिलने के लिए जाने की बात कही लेकिन सच्चाई छिपाने के लिए वह लगातार उसे टालता रहा था।

दोनों मुख्य आरोपियों नरेंद्र और विजय एवं लीलावती को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शनिवार तड़के तीन बजे तक तीनों से पूछताछ की। इस दौरान बारी-बारी से सभी के बयान दर्ज किए गए। रात 12 बजे मुख्य आरोपी नरेंद्र गंगवार से पुलिस ने पूछताछ की जो करीब एक घंटे से अधिक चली। सुबह 10:30 बजे दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत