न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पिस्तौल के साथ केनरा बैंक में घुसा लुटेरा, गन प्वाइंट पर कर्मियों को बनाया बंधक, कर्मचारी की सूझबूझ से पकड़ा गया बदमाश

शहर में जयपुर रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को बैंक खुलते ही हाथ में रिवॉल्वर लेकर आए एक बदमाश ने यहां दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 3:53:49

सीकर : पिस्तौल के साथ केनरा बैंक में घुसा लुटेरा, गन प्वाइंट पर कर्मियों को बनाया बंधक, कर्मचारी की सूझबूझ से पकड़ा गया बदमाश

बैंक में लूट की वारदात के डर बना रहता है की कब कौन लोतेरा आ जाए। हांलाकि सुरक्षा के लिए अलार्म व्यवस्था भी रहती हैं। इसी अलार्म व्यवस्था ने सीकर में एक बैंक को लुटने से बचा लिया। शहर में जयपुर रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को बैंक खुलते ही हाथ में रिवॉल्वर लेकर आए एक बदमाश ने यहां दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर धमकाया। तिजोरी की चाबी मांगी। बैंक कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए लुटेरे का ध्यान बंटाया और सिक्यूरिटी अलार्म बजाया। इससे पुलिस अलर्ट हो गई और तत्काल बैंक पहुंच गई। इसके बाद लुटेरे को धरदबोचा। उसका नाम किशोर सैनी है। वह सीकर का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।

सीकर में इंडस्ट्रियल एरिया में केनरा बैंक की शाखा है। यहां काम करने वाले कर्मचारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पौने 10 बजे ब्रांच खुल गई। मैं करीब 9 बजकर 52 मिनट पर बैंक आ गया। मैंने वहां मौजूद एक दो खाता धारकों का कैश जमा किया। तभी करीब पांच मिनट बाद एक लुटेरा आया। वह ब्रांच मैनेजर मैडम के पास आकर बोला कि खड़े हो जाओ। तब हमने मास्क नहीं लगा रखा था।

कर्मचारी के मुताबिक, पहले उसे लगा कि स्वास्थ्य विभाग से कोई कर्मचारी आया है, शायद मास्क नहीं लगा रखा है इसलिए कार्रवाई करने के लिए। तब मैं और एक साथी स्टाफ संजय खड़े हुए और केबिन से बाहर आए। तब हमने देखा कि लुटेरे बदमाश के पास हाथ में पिस्तौल थी। उसने मुझे गन प्वाइंट पर लेकर फर्श पर ही उल्टा लेटा दिया। इसके बाद मेरे साथी स्टाफ से मेरे हाथ बंधवा दिए।

इसके बाद दूसरे स्टाफ को भी उल्टा लेटाकर बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर से हाथ बंधवा दिए। कर्मचारी ने बताया कि फिर बदमाश ने गन प्वाइंट पर धमकाकर हमको जबरन घसीटवा कर नजदीक एक केबिन में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे ने ब्रांच मैनेजर से तिजोरी की चाबी मांगी। उसने कहा कि मेरे पास नहीं है। एक अन्य स्टाफ के पास है। तब लुटेरे ने करीब पांच-दस मिनट का इंतजार किया। तब कर्मचारी रमेश आए। उन्होंने भी कहा कि मेरे पास चाबी नहीं है। किसी अन्य कर्मचारी के पास है। उनका बेटा बीमार है। करीब आधा घंटे बाद बैंक आएंगे। इस बीच मौका पाकर एक बैंककर्मी ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को धरदबोचा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत