न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेनदार से सताए ज्वैलर ने गोली मारकर की आत्महत्या, लॉकडाउन में लगा था घाटा

व्यापारी ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 9:00:58

लेनदार से सताए ज्वैलर ने गोली मारकर की आत्महत्या, लॉकडाउन में लगा था घाटा

व्यापार में कई बार ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं जब काफी नुकसान हो जाता हैं और उधार बढ़ जाती हैं। ऐसे में कई बार व्यापारी गलत कदम भी उठा लेता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ लुधियाना के माल रोड स्थित हैरीटेज ज्वैलर्स के मालिक रोहित जैन (47) के साथ जिन्हें लॉकडाउन में बहुत नुकसान हुआ और लेनदार लगातार उसे परेशान कर रहे थे। ऐसे में व्यापारी ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रोहित जैन को कारोबार में घाटा हो गया था। पुलिस ने रोहित की मां कुसुम की शिकायत पर संदीप और रोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

रोहित जैन बाड़ेवाल रोड स्थित पंचशील कालोनी में रहते है। उनकी माल रोड पर हैरीटेज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। लॉकडाउन के चलते काफी समय तक दुकान बंद रही और उन्हें कुछ घाटा भी हो गया। इससे वह परेशान थे। पुलिस को दी गई शिकायत में रोहित की मां ने आरोप लगा संदीप और रोहित उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे थे।

कई बार उनकी फोन पर बहस भी हुई। रोहित दोनों से काफी परेशान था और उसने इस बारे में परिवार वालों से भी बात की थी। 15 दिन पहले रोहित जैन ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की कोशिश की थी, परिवार वालों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। इससे उसकी जान बच गई। कुछ दिन पहले रोहित की पत्नी दिल्ली गई थी। शुक्रवार को वह अपने कमरे में था और बाकी पारिवारिक सदस्य घर पर थे। उसने कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पारिवारिक सदस्य ऊपर गए। वह खून से लथपथ रोहित जमीन पर पड़ा था। उन्होंने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि 15 दिन पहले भी रोहित ने आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवार वालों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। अब दोबारा दोनों आरोपियों से तंग आकर रोहित ने आत्महत्या की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम