न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : खून से लथपथ मिला युवक का शव, कुल्हाड़ी से किया गया 30 बार वार, अवैध संबंध का मामला

लखनऊ में एक युवक के महिला से नाजायज संबंध थे जिसके चलते महिला के परिजनों द्वारा कुल्हाड़ी से 30 बार वार कर युवक की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 10:34:09

लखनऊ : खून से लथपथ मिला युवक का शव, कुल्हाड़ी से किया गया 30 बार वार, अवैध संबंध का मामला

बढ़ते अवैध संबंध रिश्तों को शर्मसार करते हैं और समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। इन अवैध संबंधों के चलते रिश्ते तो टूटते ही हैं लेकिन कई बार यह अपराध का कारण भी बन जाते हैं जिसके बुरे परिणाम आ सकते है। ऐसा ही कुछ हुआ लखनऊ में जहां एक युवक के महिला से नाजायज संबंध थे जिसके चलते महिला के परिजनों द्वारा कुल्हाड़ी से 30 बार वार कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के समेसी गांव निवासी सुरेंद्र यादव (32) था। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

एसपी आदित्य लंगहे ने बताया कि सुरेंद्र यादव बख्शी का तालाब में अपने मामा रामचंद्र के साथ रहकर दूध का काम करता था। जन्माष्टमी में वह परिजनों से मिलने माल आया था, लेकिन घर के बजाय गांव के बाहर बने नारायणी देवी मंदिर में रुका था। मंदिर परिसर में उसके साथ अन्य लोग भी थे। रात करीब 11 बजे तक लोगों ने सुरेंद्र को देखा। इसके बाद वह गायब हो गया।

news,latest news,crime news,lucknow,up crime,murdered by axe

सुबह गांव के बाहर भगवानदीन के बाग में सुरेंद्र का खून से लथपथ शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सुरेंद्र के परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र के चेहरे, पीठ-पेट और हाथ-पैरों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। छोटे भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरेंद्र के गांव की एक महिला से नाजायज संबंध थे। उसने महिला और उसके पति समेत परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। वीरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र और आरोपी महिला करीब डेढ़ साल पहले भाग गए थे। छह महीने दोनों एक साथ रहे, फिर महिला अपने घर लौट आई।

आठ माह पहले भी किया था लहूलुहान

करीब आठ महीने पहले महिला के पति व अन्य लोगों ने सुरेंद्र को लाठी-डंडे व बांका से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। उस वक्त पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर समझौता करा दिया था।

सुरेंद्र के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर कार्रवाई की होती तो उसकी निर्ममता से हत्या नहीं होती। सुरेंद्र के पिता मूलचंद की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में मां फूलमती के अलावा आठ भाई-बहन हैं। सुरेंद्र सबसे बड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें