न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 लाख के सोने की चोरी के लिए क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बने बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

अपराधियों ने क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन लूट की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 7:02:21

15 लाख के सोने की चोरी के लिए क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बने बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में व्यापारियों की लंबे समय से शिकायत रही हैं कि कई गिरोह ऐसे सक्रिय हैं जो भरे बाजारों में निशाना बनाते हैं और लूट को अंजाम देते हैं। ऐसी ही एक लूट को लखनऊ में चौक थानाक्षेत्र के चरक चौराहे पर अंजाम दिया गया जिसमें अपराधियों ने क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन लूट की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। बदमाशों ने कोरियर कंपनी के एजेंट से 15 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। बदमाशों ने उसे चेकिंग का डर दिखाकर उसका बैग लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें दिखी हैं। केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

आलमबाग के रहने वाले अवधेश त्रिपाठी लाजिस्टिक कोरियर कंपनी के एजेंट हैं। कंपनी, जेवरात को एक से दूसरे शहर पहुंचाने का काम करती हैं। अवधेश त्रिपाठी रविवार को चौक की एक सर्राफा की दुकान से सोने के जेवरात लेकर आलमबाग कोरियर कंपनी के कार्यालय जा रहे थे। जहां से इन जेवरात की डिलीवरी वाराणसी होनी थी।

news,latest news,crime news,lucknow,fraud incident,up crime

अवधेश, बैग में जेवरात का डिब्बा लेेकर चरक चौराहे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ढाल के पास उन्हें एक व्यक्ति ने रोककर खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताया। उसने कहा कि सामने इंस्पेक्टर साहब खड़े हैं। आपको बुला रहे हैं। अवधेश जब उन दोनों के पास गए तो सभी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इसके साथ ही बैग चेक करने के लिए मांगा। अवधेश ने विरोध किया तो पुलिसिया अंदाज में धमकी दी। जिस पर सहमे अवधेश ने बैग दे दिया। इसी बीच एक और युवक वहां पहुंचा। उसने अवधेश को बातों में उलझाए रखा। दूसरे ने बैग से जेवरात का डिब्बा गायब कर अवधेश को दे दिया। कुछ दूर जाने के बाद अवधेश ने बैग चेक किया तो डिब्बा गायब था। उसने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, वारदात स्थल की पड़ताल की गई। मौके पर कई सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें सामने आई हैं। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। अवधेश के बैग में कितना सोना था, यह अभी बताया नहीं जा सकता है। वहीं एसपीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि अवधेश ने पूछताछ में बताया कि बैग में 350 ग्राम सोने के जेवर थे।

व्यापारियों के मुताबिक, यह वारदात पहली नहीं है। राजधानी में कई गिरोह सक्रिय हैं। यह भीड़भाड़ वाले बाजारों में निशाना बनाते हैं। फर्जी तरीके से पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगते हैं। इस तरह के गिरोह गोमतीनगर, मड़ियांव, जानकीपुरम, विभूतिखंड, गाजीपुर, इंदिरानगर, महानगर व अलीगंज इलाके में सक्रिय हैं। व्यापारियों का आरोप है कि इस तरह के फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लगातार शोषण किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल