न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इमरान खान, भारतीय क्रिकेटरों को किया आमंत्रित

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज घोषणा की कि पार्टी के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 7:46:08

18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इमरान खान, भारतीय क्रिकेटरों को किया आमंत्रित

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज घोषणा की कि पार्टी के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद ने कहा कि खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले सीनेट सदस्य जावेद ने ट्विटर पर लिखा था कि खान 18 अगस्त को देश के नये प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इंशाअल्लाह, इमरान खान 18 अगस्त, 2018 को पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे’’।

उन्होंने ‘डॉन न्यूज टीवी’ को बताया कि पाकिस्तान की 1992 विश्व कप विजेता टीम को भी अपने कप्तान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

हालांकि 18 अगस्त को शपथग्रहण समारोह होने की पुष्टि को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना अब तक जारी नहीं की गयी है। उन्होंने यह ट्वीट राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा 13 अगस्त को नेशनल एसेंबली का सत्र बुलाने की घोषणा के बाद किया।

नेशनल एसेंबली के सत्र के दौरान नव निर्वाचित सदस्य पद की शपथ लेंगे। जियो न्यूज की खबर के अनुसार राष्ट्रपति ने अगले प्रधानमंत्री को शपथ दिलाने के लिए स्कॉटलैंड का अपना दौरा टालने का फैसला किया है। वह 16 से 19 अगस्त के बीच स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग जाने वाले थे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने खान की बिना शर्त माफी को मंजूर कर लिया। मतदान की गोपनीयता भंग करने को लेकर खान ने लिखित में माफी मांगते हुए चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल किया था। माफी के बाद चुनाव आयोग ने खान को भेजा गया नोटिस वापस ले लिया जिसके साथ पूर्व क्रिकेटर के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद