न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली समेत इन 6 राज्यों के लिए रेड वॉर्निंग जारी

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत में सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Dec 2019 8:49:52

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली समेत इन 6 राज्यों के लिए रेड वॉर्निंग जारी

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत में सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड ने दिल्ली में नया रिकार्ड बनाया है। वर्ष 1997 के बाद यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 11वां दिन बेहद सर्द रहा। स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर दिसंबर की शुरुआत से ही भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड के मद्देनजर मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में रेड वॉर्निंग जारी की है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। मौसम विभाग ने मौसम के अत्यंत खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के लिए येलो वॉर्निंग जारी की गई है। दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह 7 बजे का तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

imd,red allert,cold wave,tightens grip,rvr,runway visuality range,delhi cold,delhi weather,delhi weather news in hindi,news,news in hindi

राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन पिछले 100 वर्षो में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब इस माह में औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया हो। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 1901 से 2018 तक केवल 4 बार 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिसंबर माह में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। 26 दिसंबर, 2019 तक औसत अधिकतम तापमान (एमएमटी) 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा और अनुमानित अधिकतम तापमान दिसंबर के लिए 19.15 है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। लोधी रोड में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके सुबह 8:30 बजे तापमान अभी तक का सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1 और आया नगर 1.9 डिग्री तापमान था।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर के बाद से ही स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले 48 घंटों तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत