Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन: आईसक्रीम में मिला कोरोना वायरस, 3 सैंपल निकले पॉजिटिव

चीन में आईसक्रीम में कोरोना वायरस मिला है। अब तक तीन सैंपल की जांच हुई है और तीनों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। ये

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 9:41:15

चीन: आईसक्रीम में मिला कोरोना वायरस, 3 सैंपल निकले पॉजिटिव

चीन में आईसक्रीम में कोरोना वायरस मिला है। अब तक तीन सैंपल की जांच हुई है और तीनों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। ये मामला उत्तरी चीन के तियानजीन म्यूनिसिपैलिटी इलाके का है। जहां महामारी के खिलाफ काम कर रहे अधिकारियों को तीन आईसक्रीम के सैंपल में कोरोना संक्रमण मिला है। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ये आईसक्रीम जिस मिल्क पाउडर से बनाई गई थी वो न्यूजीलैंड और यूक्रेन से आए थे। फिलहाल आईसक्रीम की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सारे पुराने और नए स्टॉक की जांच की जा रही है।
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक Tianjin Daqiaodao फूड कंपनी को 4,836 बॉक्स के संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसमें से 2,089 स्टोरेज में सील पड़े हैं, पर चिंता की बात यह है कि 1812 बॉक्स को दूसरे राज्यों में भेज दिया गया था और 935 आइसक्रीम पैकेट स्थानीय बाजार में भी पहुंच गए थे। गनीमत यह रही कि कि इनमें से केवल 65 आइसक्रीम के पैकेट ही बिके थे। फुड कंपनी के कई स्टाफ इन आईसक्रीम के डब्बों के संपर्क में आए थे। कंपनी में काम करने वाले सभी 1662 स्टाफ पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही इन सबके अब कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 700 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?

फॉक्स न्यूज़ से बातचीत करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के एक वायरोलॉजिस्ट डॉ. स्टीफन ग्रिफिन का कहना है कि आईसक्रीम में संक्रमण पहुंचने से फिलहाल घबराने की जरुरुत नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ये वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति से आया हो। इसके अलावा डॉक्र स्टीफन ने ये भी कहा कि चीन की जिस कंपनी में ये आईसक्रीम बनाई जा रही हो वहां हाइजीन का ध्यान न रखा गया हो। उन्होंने आगे कहा कि आइसक्रीम को कोल्ड टेंपरेचर पर रखा जाता है और इसमें वायरस के जीवित रहने की संभावना अधिक हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका