न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्षो तक सत्ता में रहूंगा : येदियुरप्पा

मैं राज्य के लोगों खासकर किसानों और गरीबों, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया, के प्रति आभारी हूं। लोग मेरे साथ हैं और मैं आश्वस्त हूं कि मुझे बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्षो तक सत्ता में रहूंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 May 2018 3:48:27

मुझे बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्षो तक सत्ता में रहूंगा : येदियुरप्पा

बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटो बाद मीडिया से कहा, "मैं राज्य के लोगों खासकर किसानों और गरीबों, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया, के प्रति आभारी हूं। लोग मेरे साथ हैं और मैं आश्वस्त हूं कि मुझे बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्षो तक सत्ता में रहूंगा।"

राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद्भार संभालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए उन्होंने कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) पर गठबंधन बनाकर जनता के जनादेश को चुराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस और जेडीएस ने लेागों द्वारा भाजपा को चुनने के बावजूद गठबंधन बनाया। जेडीएस के और कांग्रेस के कई ऐसे विधायक हैं, जो जानते हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और मुझे भरोसा है कि वे लोग हमारी सरकार को वोट देंगे।"

येदियुरप्पा ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि भाजपा सदन में कैसे अपना बहुमत साबित करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई सर्वोच्च अदालत में हो रही है।

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने संबंधी कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) की संयुक्त रिट याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण मामले के अंतिम नतीजे के अधीन है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को 10.30 बजे होगी। कर्नाटक में 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह बहुमत के 112 के आंकड़े से आठ सीटे दूर रही। वहीं कांग्रेस ने 78 सीटे जीतीं जबकि जेडीएस ने 38 सीटें जीती।

राज्यपाल वैजुभाई आर.वाला के आदेश के अनुसार, येदियुरप्पा को 15 दिन के अंदर सदन में बहुमत साबित करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन