न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति ने मौत की वजह बताई हार्ट अटैक, इस तरह हुआ शक

एक पति ने अपने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और सभी को मौत की वजह हार्ट अटैक बताया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 4:36:55

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति ने मौत की वजह बताई हार्ट अटैक, इस तरह हुआ शक

अक्सर देखा जाता हैं कि अपराध करने वाले यह सोचते हैं कि उन्होनें कोई गलती नहीं कि और वे नहीं पकडे जाएंगे। लेकिन किया गया अपराध कभी ना कभी तो खुलता ही हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चंडीगढ़ में जहां एक पति ने अपने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और सभी को मौत की वजह हार्ट अटैक बताया। यह घटना सोमवार की शाम को घटित हुई। हत्यारोपी जगदीश उत्तर रेलवे अंबाला छावनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम की इस घटना के बाद वह शव लेकर अपने पुश्तैनी गांव हिसार के बरवाला के हैदरवाला पहुंच गया। मायके वाले जोकि टोहाना के रहने वाले थे को इस पर शक हो गया। इसीलिए वह वहीं पहुंच गए और मौके पर पहुंचकर हत्या का शक जाहिर किया। इस कारण शव को दोबारा अंबाला पहुंचाया गया। जहां अंबाला के सरकारी अस्पताल में कराए गए पोस्टमार्टम के बाद सेक्टर-नौ पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज किया है।

टोहाना निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार वह तीन भाई-बहन हैं। सबसे छोटी बहन सीमा की शादी वर्ष 2002 में जगदीश से हुई थी। उनके दो बच्चों में 17 साल की महक और 14 साल का मोनू है। कुछ समय पूर्व उनके भाई की शादी में पूरा परिवार पहुंचा था। सीमा और जगदीश भी। वहीं सीमा ने परिवार को बताया कि जगदीश के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी कारण घर में क्लेश रहता है।

परिवार के समझाने पर जगदीश ने माफी मांग ली थी। दोबारा ऐसा न करने का विश्वास दिलाया था। सोमवार को बड़े भाई का फोन आया कि सीमा की मौत हो गई है। फोन पर भांजी ने बताया कि मम्मी नहीं रही। पूछने पर जगदीश ने बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। जगदीश ने कहा कि वह अकेला पड़ गया है। इसलिए शव को लेकर गांव आ रहा है। यही बात शक की वजह बनी। मायके वालों ने शक जताकर संस्कार रुकवा लिया। क्योंकि घटनास्थल अंबाला का था, इसलिए शव वापस लाया गया। परिवार ने शक जताया है कि सीमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि जगदीश ने गला घोंटकर मारा है।

महिला की गला घोंटकर उसकी हत्या का शक उसके परिजनों ने जताया है। मामले की तफ्तीश जारी है। केस दर्ज कर लिया गया है। - हमीर सिंह, इंस्पेक्टर, सेक्टर 9

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?