न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर : पत्नी के सिर पर ईंट मार दबाया गला, बेटे के सामने ही कर डाली मां की हत्या

पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर ईंट दे मारी और फिर बेटे के सामने ही गला दबाकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 6:06:30

ग्वालियर : पत्नी के सिर पर ईंट मार दबाया गला, बेटे के सामने ही कर डाली मां की हत्या

आसपास हुई कई घटनाएं अक्सर हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना घटित हुई मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जहां पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर ईंट दे मारी और फिर बेटे के सामने ही गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार अलसुबह 4 बजे मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव के पंचमपुरा की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।

घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका स्थित पंचमपुर निवासी 31 वर्षीय महिला भूता देवी बंजारा का विवाह बिलौआ थाना क्षेत्र के चिरपुरा निवासी हरिवल्लभ सिंह बंजारा से हुआ था। दोनों के 7 साल का बेटा गिर्राज है। हरिवल्लभ जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन से वह घर पर ही था, लेकिन दीपावली के बाद काम पर चला गया था, तभी से उसकी पत्नी भूता देवी मायके में रह रही है। चार दिन पहले ही हरिवल्लभ जयपुर से सिमरिया टांका आया था। रात से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। अलसुबह जब गिर्राज की नींद खुली, तो उसकी मां पर पिता ईंट से हमला कर रहा था। मासूम रोया, तो उसे डांटकर पिता ने सुला दिया। इसके बाद पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। सुबह भूता देवी की भाभी घर आई, तो वारदात का पता लगा।

पुलिस ने जब मृतका के 7 वर्षीय बेटे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि रात करीब 4 बजे पापा मम्मी से लड़ रहे थे। पापा ने मां को ईट मार दी। उसने मां की तरफ जाने का प्रयास किया, तो उसे डांटकर सोने के लिए कहा। जिस पर वह आंख बंद कर सो गया। अब पुलिस हत्या का कारण पता कर रही है। महिला के मायके वालों से भी पूछताछ की है। घटना के बाद से आरोपी हरिवल्लभ सिंह फरार है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आशंका है, वह हत्या के बाद अपने गांव बिलौआ के चिरपुरा पहुंचा होगा। एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना का कहना है, टीम गांव पहुंचाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?