न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंडा अपहरण केस / 4 करोड़ की फिरौती, बॉर्डर सील, ऐक्शन, UP पुलिस ने बताया कैसे 17 घंटे के अंदर छुड़ाया बच्चा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शुक्रवार को करनैलगंज कस्बे से किडनैप किए गए व्यवसायी के पुत्र को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 9:40:03

गोंडा अपहरण केस / 4 करोड़ की फिरौती, बॉर्डर सील, ऐक्शन, UP पुलिस ने बताया कैसे 17 घंटे के अंदर छुड़ाया बच्चा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शुक्रवार को करनैलगंज कस्बे से किडनैप किए गए व्यवसायी के पुत्र को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। कारोबारी के 8 वर्षीय बेटे को एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने उनके परिवार को सौंपा। उन्होंने बताया कि शाहपुर के रहे वाले सूरज पाण्डेय, उसकी पत्नी छवि पाण्डेय, सूरज का भाई राज पाण्डेय किडनैपिंग में शामिल थे। उनके साथ ही दीपू कश्यप और उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के साथ देर रात पारा के पास मुठभेड़ हुई। जिसके बाद दो आरोपियों को गोली भी लगी। एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सवा सात बजे यह सफलता मिली। इस मामले में 6 लोगों को पकड़ा गया है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बच्चे की किडनैपिंग केस को लेकर उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि किस तरह टीम ने काम किया और बच्चे को 17 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है। एडीजी ने बताया कि अपरहणकर्ता बच्चे को कहीं और ले जाने की फिराक में थे, उसी दौरान मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

देर रात बच्चे को लेकर निकले

एडीजी ने बताया कि बच्चे के किडनैपिंग के बाद आरोपी उसे गोंडा के बाहर ले जाने की फिराक में थे। किडनैपिंग का तुंरत पता चलते ही गोंडा का बॉर्डर सील कर दिया गया। आसपास इलाकों से लेकर यूपी के बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी किया गया। किडनैपर्स ने बच्चे को गोंडा में ही कुछ घंटों तक रखा। जब उन्हें लगा कि वे यहां पकड़े जा सकते हैं तो वे रात में बच्चे को यहां से लेकर निकलने लगे।

तलाशी में रोकी कार तो पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को किसी ने मुखबरी की कि बच्चा गोंडा के बाहर ले जाया जा रहा है। रात में ही अलर्ट जारी हो गया। शनिवार सुबह भौरी गंज रोड पर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन सर्विलांस से मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खंभे से टकरा गई। दो अपहरणकर्ता गाड़ी से भागने लगे। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी से अपह्रत बच्चे के साथ एक महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों घायल अपहरणकर्ताओं को जिला अस्पताल में भेजा गया है।

आरोपियों के पास से हुई बरामदगी

बच्चे को कार के अंदर से बरामद कर लिया गया। एडीजी ने बताया कि आरोपियों के पास से ऑल्टो कार, एक 32 बोर की पिस्तौल दो 315 बोर के तमंचे भी बरामद हुए हैं। अपहरणकर्ताओं में 3 एक ही परिवार के हैं।

सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपी

मासूम का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है कि सैनेटाइजर देने के नाम पर 8 वर्षीय नमो गुप्ता नाम के बच्चे का अपहरण किया गया। इसके बाद बदमाशों ने बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन किया और उनसे 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने परिवारवालों को धमकी भी दी कि अपहरण की सूचना यदि पुलिस को दी तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। इस मामले में बच्चे के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बदमाशों ने इस वारदात को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गाड़ी बाजार के नजदीक अंजाम दिया। एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब बच्चे को ले जाते हुए नजर भी आया। पुलिस को इस सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी किडनैपर की कदकाठी और दिशा का पता चला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय