न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश : प्रत्येक व्यक्ति का किया जाएगा IGG टेस्ट, पता चलेगा बिना जांच और इलाज के कितनों ने दी कोरोना को मात

हिमाचल प्रदेश में सभी लोगों का इम्यूनो ग्लोबुलिन जी (IGG) टेस्ट कराया जाएगा जिससे पता चलेगा कि बिना जांच और इलाज के कितनों लोगों ने कोरोना को मात दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 2:10:59

हिमाचल प्रदेश : प्रत्येक व्यक्ति का किया जाएगा IGG टेस्ट, पता चलेगा बिना जांच और इलाज के कितनों ने दी कोरोना को मात

कोरोना का बढ़ता कहर और मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को लगातार अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की बात की जा रही हैं। बीते दिनों में दिल्ली और पुणे में सीरे सर्वे किया गया था जिसमें सामने आया था कि कई लोग कोरोना संक्रमित होकर बिना जांच और इलाज के भी ठीक हुए हैं और उनमें एंटीबॉडीज बनने लगी हैं। इसे देखते हुए अब हिमाचल प्रदेश में सभी लोगों का इम्यूनो ग्लोबुलिन जी (IGG) टेस्ट कराया जाएगा जिससे पता चलेगा कि बिना जांच और इलाज के कितनों लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।

इस टेस्ट किट का टेंडर प्रदेश सरकार ने फाइनल कर दिया है। सरकार को प्रति किट 90 रुपये चुकाने होंगे, जबकि लोगों को अस्पतालों में टेस्ट सुविधा निशुल्क मिलेगी। विशेषकर इस टेस्ट से यह पता चल जाएगा कि प्रदेश के कितने लोगों को कोरोना महामारी ने गिरफ्त में लिया, लेकिन मजबूत इम्यून सिस्टम के चलते पीड़ित को इस बीमारी का पता भी नहीं चला और ठीक भी हो गए।

news,latest news,corona news,coronavirus,igg test,himachal pradesh

माह में अस्पतालों में 2 बार टेस्ट के लिए ओपीडी होगी। स्वास्थ्य विभाग से मिले प्रमाणपत्र को दिखाकर व्यक्ति बेरोकटोक कहीं भी आ-जा सकेगा। बॉर्डर एरिया पर ऐसे लोग नहीं रोके जाएंगे। हिमाचल में अभी बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का पंजीकरण होता है। प्रदेश में एंट्री के लिए कोविड-19 टेस्ट करना होता है। इसके अलावा क्वारंटीन की व्यवस्था है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद प्रदेश में प्रवेश मिलता था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में कई ऐसे लोग है, जिनको कोरोना हुआ, लेकिन इम्यून सिस्टम मजबूत होने से वे खुद ठीक हो गए।

आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति का आईजीजी टेस्ट होगा। मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य छोटे अस्पतालों में यह सेवा उपलब्ध होगी। जो व्यक्ति अपने आप ठीक हुए है, उन्हें प्रमाण पत्र मिलेगा। वे कहीं भी बेरोकटोक आ-जा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’