न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में बर्फबारी, मनाली सहित 7 स्थानों में पारा माइनस में लुढ़का; बर्फ की चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी का भवन

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ एक बार फिर बर्फ से ढक गए है। शिमला, मनाली (Manali), डलहौजी समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 11:28:09

हिमाचल में बर्फबारी, मनाली सहित 7 स्थानों में पारा माइनस में लुढ़का; बर्फ की चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी का भवन

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ एक बार फिर बर्फ से ढक गए है। शिमला, मनाली (Manali), डलहौजी समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। शिमला और धर्मशाला के नड्डी और सोलन में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। सोलन के सुबाथू ने 25 साल, जबकि धर्मपुर ने 20 साल बाद बर्फबारी हुई है। हिमपात के बाद मनाली-लेह और आनी-जलोड़ी जोत नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है।

कहां कितनी सड़कें बंद

जिला चंबा में सबसे ज्यादा 150 सड़कें बंद हैं, जबकि कुल्लू में 57, लाहौल स्पीति में 75, मंडी में 27, शिमला में 87 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनके अलावा भी छोटे-बड़े मार्ग यातायात के लिए ठप हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 377 रूट प्रभावित हुए हैं जबकि बसें आधे रास्ते में फंसी हुई हैं। प्रदेश भर में बर्फबारी से 344 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। कई ईलाकों में पानी की सप्लाई भी बाधित है। अटल टनल रोहतांग को भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सोलंगनाला पर्यटन स्थल भी सैलानियों के लिए बंद है। प्रशासन ने सैलानियों को मनाली से पांच किमी दूर नेहरूकुंड तक ही जाने की अनुमति दी है।

तापमान में गिरावट

हिमपात के बाद हिमाचल के छह शहरों में तापमान माइनस में चला गया है। मनाली-0.6 डिग्री, कल्पा -3.4, केलांग -11.6, भुंतर -1.2, मंडी -2 डिग्री, सोलन -0.5, सुंदरनगर में न्यूनतम पारा -1.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 23.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

himachal pradesh,snowfall,shimla,vaishno devi,katra,news

बर्फ की चादर में लिपट गया मां वैष्णो देवी का भवन

आपको बता दे, मां वैष्णो देवी के भवन पर करीब डेढ़ फीट बर्फबारी हुई। वहीं, भैरव घाटी में दो से ढाई फीट, सांझी छत क्षेत्र में करीब दो फीट, हिमकोटी क्षेत्र में एक फीट, लंबी केरी क्षेत्र में आधा फिट, माता का बाग में करीब एक फीट और देवी द्वार क्षेत्र में भी करीब आधा फिट बर्फबारी हुई। वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत की बात करें तो तीन से चार फीट बर्फ जमा हो चुकी है। रिकूट पर्वत पर रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई बर्फबारी आधे घंटे तक जारी रही।

यात्रा मार्ग पर बर्फबारी होने से ठंड के साथ फिसलन भी बढ़ गई है, लेकिन यात्रा का रख-रखाव करने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पूरे इंतजाम कर रखे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके अलावा कटड़ा, आद्कुंवारी व भवन पर श्राइन बोर्ड के विश्रामघरों में ठहरने, गर्म पानी व कंबल इत्यादि के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद