न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, हत्या कर संदूक में छिपाया शव, ऐसे हुए खुलासा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या उसके पति ने की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 12:34:54

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, हत्या कर संदूक में छिपाया शव, ऐसे हुए खुलासा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या उसके पति ने की। यही नहीं, पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसका शव संदूक में छिपाकर रख दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को बदबू आने लगी। इसके बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इस बात की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद घर को खुलवाकर उसकी तलाशी ली तो संदूक से महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

6 महीने पहले की थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले 24 साल सुनील कुमार ने बिजनौर की 21 साल की ममता के साथ 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। सुनील कुमार पांवटा साहिब के औद्योगिक एरिया में एक कंपनी में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी ममता के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी ममता के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस वजह से गुस्से में आकर उसने ममता की हत्या कर दी और शव संदूक में छिपाकर रख दिया। पड़ोसियों को जब ममता दिखाई नहीं दी और घर से बदबू आई तो उनका शक यकीन में बदल गया।

पत्नी के चरित्र पर था शक

आरोपी सुनील ने यह भी बताया कि बेशक उसने ममता से लव मैरिज की थी, लेकिन उसे उसके चरित्र पर शक था, जिस वजह से उन दोनों की बहस हुआ करती थी। आरोपी सुनील और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कारवाही शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद