न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 69 नए मरीज, 11 सैन्य बलों के जवान भी शामिल, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2704

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 704 हो गई है। रविवार को 69 नए मरीज मिले इसमें 11 सैन्य बलों के जवान भी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 12:49:04

हिमाचल प्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 69 नए मरीज, 11 सैन्य बलों के जवान भी शामिल, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2704

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 704 हो गई है। रविवार को 69 नए मरीज मिले इसमें 11 सैन्य बलों के जवान भी शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि 69 संक्रमितों में से 27 सोलन, 11 मंडी, 10 शिमला, 8 कांगड़ा, 6 हमीरपुर, 4 चंबा, 2 बिलासपुर और 1 सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा जिले में सेना के 4 व नौसेना के एक जावन के साथ- साथ मंडी में भी आर्मी के पांच जवान संक्रमित मिले हैं। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि जिले में आए नये मामलों में 4 सेना, 1 नौसेना का जवान और 5 साल की एक बच्‍ची भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर अनुमंडल के दाकोलर में 8 मजूदरों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। वहीं, मंडी में सेना के 5 जवान और 15 वर्षीय एक लड़की के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

1,559 लोग हुए ठीक

धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1 हजार 559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 15 संक्रमितों ने राज्य से बाहर पलायन किया है। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1 हजार 115 मरीज उपचाराधीन हैं।

धीमान ने बताया कि सोलन जिले में सबसे अधिक 396 उपचाराधीन मरीज हैं। इसके अलावा सिरमौर में 167, कांगड़ा में 130, मंडी में 134, शिमला में 93, उना में 60, चंबा में 38, बिलासपुर में 36, हमीरपुर में 31, कुल्लू में 19 और किन्नौर में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि रविवार को खबर सामने आई थी कि मंडी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत महादेव से संबंधित सेना में तैनात जवान व उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही उनके बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 5 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। मौके से दोनों बच्चों को कोरोना पाजिटिव आने के बाद माहौल गमगीन हो गया और मौके पर मौजूद दोनों बच्चे और उनकी दादी फूटफूट कर रोने लग गए थे।

बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 04 हजार 702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार 6वीं बार एक लाख केस केवल दो दिन में सामने आए। भारत में पिछले दिन 57 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह से भारत में हर दिन कोरोना से बीमार होने वालों की तादाद 50 हजार से आगे निकल गई है। अबतक पूरे देश में कोरोना से 37 हजार 364 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
मायावती ने BSP में किया बड़ा बदलाव, यूपी-उत्तराखंड की कमान खुद संभाली; 19 राज्यों के लिए तय किए नए प्रभारी
मायावती ने BSP में किया बड़ा बदलाव, यूपी-उत्तराखंड की कमान खुद संभाली; 19 राज्यों के लिए तय किए नए प्रभारी
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’