न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Atal Tunnel Inauguration / PM मोदी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 11:02:24

Atal Tunnel Inauguration /  PM मोदी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.02 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3200 करोड़ की लागत से बनी यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है। रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी ये टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी सालों भर एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। इससे पहले बर्फबारी की वजह से लाहौल स्फीति घाटी साल के 6 महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती थी।

हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

टनल में हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा होगी। 60 मीटर पर हाइड्रेंट, हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, प्रत्येक 2।2 किमी में वाहन मोड़ सकेंगे। हर 1 किमी में हवा की गुणवत्ता चेक होगी। हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वायु की गुणवत्ता जांचने के लिए हर 1 किलोमीटर पर मशीन लगी हुई हैं।

बता दें कि 'अटल टनल' का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पीर पंजाल की पहाड़ियों में किया गया है। ये समुद्र तट से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 'अटल टनल' के बन जाने की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है और दोनों स्थानों के बीच सफर में लगने वाले समय में 4 से 5 घंटे की कमी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’

पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक

SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’

शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार

दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार

भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान

‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा

‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान

‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’

‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’