न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आजमगढ़ के सरायमीर में खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट गिरा, पायलट की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक एयरक्राफ्ट गिरने के बाद सरायमीर स्थित कुशहा, फरीदुनपुर क्षेत्र में सोमवार को अफरातफरी मच गई। हादसे में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 3:48:17

आजमगढ़ के सरायमीर में खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट गिरा, पायलट की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक एयरक्राफ्ट गिरने के बाद सरायमीर स्थित कुशहा, फरीदुनपुर क्षेत्र में सोमवार को अफरातफरी मच गई। हादसे में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। पायलट पैराशूट लेकर कूदा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पायलट की शिनाख्त कोणार्क सरन के रूप में हुई है। आनन फानन सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और दुर्घटनास्‍थल का जायजा लिया। स्‍थानीय लोगों के अनुसार सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल था और खराब मौसम के बीच आसमान में एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होता नजर आया। देखते ही देखते यह खेतों की ओर अचानक तेजी से आने लगा तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

हादसा सोमवार को करीब 11:30 बजे आजमगढ़ जिले के सरायमीर इलाके के मनजीत पट्टी कुसहां इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 11:20 बजे एक एयरक्राफ्ट आसमान में लड़खड़ाते हुए खेत में गिरते दिखा। उसमें आग लगी थी। धुआं निकल रहा था, धमाका भी हुआ।

हादसे के वक्त पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगाई, पर बच नहीं सका। पायलट का शव 400 मीटर की दूरी पर खेत में मिला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची।

नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए निकला था एयरक्राफ्ट

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि एयरक्राफ्ट टू-सीटर प्रशिक्षु विमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए निकला था। एयरक्राफ्ट पर एक पायलट सवार था। मौसम खराब होने के बाद अनियंत्रित होकर गिर कर मलबे में तब्दील हो गया। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाबत डीआइजी सुभाष दुबे ने बताया कि आजमगढ़ में दुर्घटनाग्रस्‍त विमान हादसे में शामिल प्रशिक्षण विमान अमेठी के फुर्सतगंज से उड़ा था, जिसे मऊ तक चक्‍कर लगाना था। विमान को 24 वर्षीय पायलट कोणार्क शरण उड़ा रहे थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। माना जा रहा है कि हादसा खराब मौसम होने की वजह से विमान अनियंत्रित होने से हुआ है, इस बाबत संबंधित केंद्र को सूचना दे दी गई है। मौके पर पुलिस टीम और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार एयरक्राफ्ट जमीन में इतनी तेजी से गिरा कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला और जमीन से टकराने के बाद टुकड़े-टुकड़े हो गया। दुर्घटना होने के बाद मौके से एक पायलट का भी शव बरामद किया गया है। वहीं हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को वहां से ग्रामीणों के सहयोग से हटाया।

घटना सरायमीर कस्बा से सात किमी। दूर फरीद्​दीनपुर कोलपुर कुशहा गांव के निकट हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय भीषण बारिश हो रही ही थी। आसमान में तेज आवाज हुई तो लोग ऊपर देखे तो नजारा ने उन्हें कंपा दिया। हवा में विमान बुरी तरह से अनियंत्रित था। ग्रामीण अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान थे ही कि एक युवक विमान से छलांग लगाते दिख गया। दूसरे ही पल प्रशिक्षण विमान गिरते दिखा तो लोग सुरक्षित स्थान पर जा छिपे। बमुश्किल पांच मिनट के अंतराल में विमान खेत में गिरकर मलबे में बदल गया। वहीं विमान से कूदे व्यक्ति की पहचान पायलट कोणार्क शरण (24) के रुप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम वागीश शुक्ल ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से एयरक्राफ्ट गिरने और एक व्यक्ति के मरने की सूचना दी गई है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर प्रशासन की ओर से बताया गया कि मृतक ट्रेनी पायलट है। प्रशिक्षण विमान रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकाडमी से उड़ान भरा था। सुबह करीब 11:11 बजे विमान आजमगढ़ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया कि विमान सिंगल सीटर था और रायबरेली से वाराणसी हवाई क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद आजमगढ़ से मऊ होते हुए पुनः रायबरेली एयरपोर्ट की ओर लौट रहा था कि उसी दौरान दुर्घटना हो गई। विमान वाराणसी एयरस्पेस में आया, लेकिन एयरपोर्ट पर उतरा नहीं था लिहाजा विमान को वाराणसी एटीसी (एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल) द्वारा ही हैंडल किया जा रहा था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्‍त विमान अधिक ऊंचाई पर नहीं उड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप