न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निकिता मर्डर केस: आरोपी के विधायक चाचा ने कहा- लव जिहाद से इस मामले को जोड़ना गलत, जो मुल्जिम है उसे सजा मिलनी चाहिए

हरियाणा के बल्लभगढ़ इलाके में छात्रा निकिता तोमर की हत्या के बाद इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा है हालाकि, परिवार ने इस मामले में लव जिहाद का ऐंगल होने से इनकार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 5:22:40

निकिता मर्डर केस: आरोपी के विधायक चाचा ने कहा- लव जिहाद से इस मामले को जोड़ना गलत, जो मुल्जिम है उसे सजा मिलनी चाहिए

हरियाणा के बल्लभगढ़ इलाके में छात्रा निकिता तोमर की हत्या के बाद इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा है हालाकि, परिवार ने इस मामले में लव जिहाद का ऐंगल होने से इनकार किया है। आरोपी के चाचा और बीएसपी के विधायक जावेद ने कहा कि जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन इस मामले में लव जिहाद का कोई भी विषय नहीं है। पूर्व में ऐसे आरोप लगाए गए हैं कि निकिता की हत्या तौसीफ नाम के लड़के ने की है, जो कि उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

आरोपी के चाचा जो कि बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक भी हैं, उन्होंने कहा कि जहां तक धर्म परिवर्तन का मामला है, ये वो लोग करते होंगे जो धर्म के बारे में नहीं जानते हों। हम उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं वहां हिंदू परिवार का ज्यादा सहयोग रखता है। मेरा परिवार सारे धर्मों की इज्जत करने वाला परिवार है। वो लोग जो कह रहे हैं वो सही है और उनमें गुस्सा है। मैं उनको गलत नहीं कह रहा। जो मुल्जिम है उसे सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि गलत काम करने वाला किसी का बेटा नहीं होता, वो सिर्फ एक अपराधी होता है।

सोमवार को बल्‍लभगढ़ में बीकॉम छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई थी। सीसीटीवी में दर्ज पूरी घटना जब सामने आई तो आरोपी के कांग्रेस विधायक का रिश्‍तेदार होने की बात पता चली। गिरफ्तार तौसीफ की उम्र 21 साल है। आरोपी फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा है। दूसरा आरोपी रेहान मेवात का रहने वाला है। तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं। उसके चाचा खुर्शीद अहमद हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे हैं। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद उसके चचेरे भाई हैं। परिवार का आरोप है कि तौसीफ ने कई बार निकिता पर धर्मपरिवर्तन कराने का दबाव बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?