न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बंदेपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने बेलन से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 10:04:03

सोनीपत:  प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने  पति की बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बंदेपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने बेलन से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। पति का खून से लथपथ शव कमरे में चारपाई पर मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बेलन बरामद किया है। भाई का कहना है कि आरोपियों ने मृतक के मोबाइल से फोन कर हत्या की सूचना दी। यहां पहुंचा तो ताला लगा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मृतक के सिर पर वार किए थे। मुंह पर चादर व चुनरी बांध रखी थी। बता दें कि मूलरूप से गुहणा निवासी नरेंद्र राठधाना रोड स्थित गैस एजेंसी में काम करता था। वह यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी रेखा व सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

22 साल पहले हुई थी शादी

मृतक के भाई सोनू ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि नरेंद्र की शादी 22 साल पहले गांव पिपलीखेड़ा की रेखा से हुई थी। उनमें कई साल से अनबन चल रही थी। इसके चलते रेखा एक साल तक आर्य नगर की पत्थर वाली गली निवासी सोमबीर के साथ रही। वह तीन माह पहले वापस आई थी। 10 दिन पहले उनमें कहासुनी हुई थी। इसको लेकर पंचायत में रेखा ने पति के साथ ही रहने की बात कही थी।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह सोमबीर ने नरेंद्र के मोबाइल से फोन कर कहा कि उन्होंने नरेंद्र का काम तमाम कर दिया है। रेखा ने भी हत्या करने की बात कही थी। घर पहुंचा तो ताला लगा था। आसपास के लोगों को साथ लेकर ताला तोड़कर घुसे तो नरेंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। नरेंद्र के दोनों बच्चों लवीश व लड्डू का भी कोई पता नहीं चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?