न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

82 साल की सास को बहू ने बेरहमी से पीटा, पोते-पोतियों ने बनाया वीडियो, किया वायरल

हरियाणा (Haryana) के सोनीपत जिले के सेक्टर-23 से एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को पीटने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 11:16:46

82 साल की सास को बहू ने बेरहमी से पीटा, पोते-पोतियों ने बनाया वीडियो, किया वायरल

हरियाणा (Haryana) के सोनीपत जिले के सेक्टर-23 से एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को पीटने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 82 साल की बुजुर्ग महिला काम करने में असमर्थ थी जिसकी वजह से उसके बेटे की पत्नी ने बुरे तरीके से पीटा। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और बुजुर्ग महिला की बहू ओर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-23 पुलिस चौकी इंचार्ज कटार सिंह ने बताया कि महिला स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर कार्यरत है और केस दर्ज होने के बाद से ही फरार है, जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बुजुर्ग महिला की उम्र 82 साल से भी ज्यादा बताई जा रही है जो अपने आप चल फिर भी नहीं सकती है। लेकिन उसके बेटे की पत्नी उससे जबरदस्ती घर का काम करवाती थी और काम न करने पर बुरे तरीके से पीटती थी। लेकिन इस बार इस कलयुगी बहू की मारपीट करने की वीडियो उसके हीं बच्चों ने बना ली और इसे वायरल कर दिया। जिसके बाद से आरोपी महिला मौके से फरार है।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला के बेटे ने मामले की शिकायत दी है। महिला का मेडिकल करवाया गया। बुजुर्ग महिला के बेटे ने पत्नी व अपनी सास पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में मां की पिटाई करती हुई उसकी पत्नी सरोज दिखाई दे रही हैं। वह स्वास्थ्य विभाग में नर्स है। सरोज को उसकी मां ममता भी उकसा रही हैं। पुलिस ने रात में घर पर दबिश दी तो सरोज अपनी मां के साथ फरार हो गई थी। सरोज का मायका गांव जुआं में है। पुलिस ने रविवार दोपहर जुआं से सरोज और उसकी मां ममता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार कर माफ करने देने की मांग की। पुलिस ने इनका कोरोना परीक्षण कराया है। उसकी रिपोर्ट मिल जाने पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कई महीने से कर रही थी मारपीट

पुलिस पूछताछ में सरोज ने बताया कि वह सास के व्यवहार से परेशान थी। इसके साथ ही अस्पताल के कार्य और बच्चों की देखभाल से परेशान हो जाती थी। ऐसे में कई बार सास से मारपीट कर देती थी। यह सिलसिला कई महीने से चल रहा था। बूढ़ी सास इसकी शिकायत किसी से डर के मारे नहीं करती थी।

समाचार पढ़ने के बाद वृद्धा की दो लड़कियां भी पुलिस चौकी पर पहुंच गई। उन्होंने सरोज और ममता को खूब खरी-खोटी सुनाई। वह अपनी मां को साथ ले जाने की बात कहने लगी। चौकी में एक बार हंगामे जैसी स्थिति हो गई। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?