न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिला कैप्‍टन का सड़ा-गला शव, बेटा बोला- पापा सो रहे

हरियाणा के यमुनागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां, भारतीय सेना में कैप्‍टन रहे 80 साल के वृद्ध का सड़ा-गला शव घर से बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 1:22:31

हरियाणा: सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिला कैप्‍टन का सड़ा-गला शव,  बेटा बोला- पापा सो रहे

हरियाणा के यमुनागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां, भारतीय सेना में कैप्‍टन रहे 80 साल के वृद्ध का सड़ा-गला शव घर से बरामद हुआ है। यह घटना शहर के सेक्टर-17 की है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने घर से कैप्‍टन का सड़ा-गला शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में बुजुर्ग की मौत ठंड लगने की वजह से हुई लग रही है। आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो घर में दो ही लोग रह रहे थे और इनमें से एक यानि रिटायर्ड कैप्टन का बेटा मानसिक विक्षिप्त है। उसे यह भी पता नहीं कि उसके पिता की मौत हो चुकी है।

भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्‍टन रैंक से रिटायर्ड 80 साल के राम सिंह और उनका एक बेटा प्रवीण कुमार रह रहे थे। बेटा मानसिक विक्षिप्त है। कैप्‍टन की पत्नी की कुछ बरस पहले मौत हो चुकी है। उनकी एक बेटी भी थी, जिनका निधन भी हो चुका था। परिवार में इन दोनों के अलावा किसी और के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। गुरुवार को मृतक का बेटा प्रवीण ने छत पर कुछ कपड़े एकत्र किए और उनमें आग लगा रहा था। पड़ोस में ही छत से किसी महिला ने उसे देखा। तब पुलिस को सूचना दी।

प्रवीण की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में वह पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रवीण को रोका और उससे कपड़े लिए। इसी दौरान कमरे से बदबू उठ रही थी। जब पुलिस ने देखा तो रजाई के नीचे वृद्ध का शव पड़ा था।

मृतक का विक्षिप्त बेटा प्रवीण बोला कि पापा अभी सो रहे हैं और खाना खाने के लिए उठेंगे। उसकी यह बात सुनकर हर कोई भावुक हो गया। बाद में पुलिस टीम ने तुरंत शव को कब्जे में लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?