न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पति की हत्या कर पत्नी ने घर में दफना दिया था शव, 18 महीने बाद ऐसे खुला राज

हरियाणा (Haryana) के पानीपत जिले के विकास नगर में 18 महीने से लापता 31 वर्षीय टेक्नीशियन हरबीर सिंह के घर में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:28:18

हरियाणा :  पति की हत्या कर पत्नी ने घर में दफना दिया था शव, 18 महीने बाद ऐसे खुला राज

हरियाणा (Haryana) के पानीपत जिले के विकास नगर में 18 महीने से लापता 31 वर्षीय टेक्नीशियन हरबीर सिंह के घर में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला है। घर से मिले मानव कंकाल के मामले का पर्दाफाश हो गया है। आरोप है कि पत्‍नी ने ही पति की हत्‍या करके शव को घर में ही दफना दिया था। इसके बाद उसके लापता होने की कहानी गढ़ दी थी। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव दफनाने वाली गीता दिखावे के लिए तांत्रिक के पास भी गई थी। तांत्रिक के पास जाकर उसने अपने पति का वापस लाने की बात कही। वहीं, तांत्रिक ने कहा कि दो क्विंटल दूध और दस हजार रुपये खर्च होंगे। उसके पति हरबीर को वापस ले आएंगे। गीता तो जानती थी कि वह हरबीर को दफना चुकी है। उसने मुस्करा कर जवाब दिया, जाने वाले लौटकर नहीं आते। पुलिस पूछताछ में गीता ने यह बात कबूली है। मकान के पुनर्निर्माण कराने की वजह से कंकाल सामने आ गया और उसका जुर्म पकड़ा गया। पुलिस ने गीता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उसके प्रेमी विकास की तलाश की जा रही है।

बता दें कि टावर कंपनी के टेक्नीशियन विकास नगर के हरबीर ने पत्नी गीता को अपने ही दोस्त समालखा के एक गांव के विकास के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था। शराब के नशे में धुत्त हरबीर ने गीता की पिटाई कर दी थी। विकास को भी धमकाया था कि उसके घर ने आया करे। इसी से खफा होकर विकास ने हरबीर की हत्या करने की साजिश रची। तय हुआ कि इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। दोनों ने हरबीर के हाथ-पांव बांधे और परने से गला घोंटकर मार डाला। शव को पानी की निकासी के लिए पहले से खोदे गए गड्ढे में डालकर ऊपर से कस्सी से मिट्टी डालकर दफना दिया। हरबीर के मोबाइल को स्विच ऑफ कर पास के खेतों में फेंक दिया।

हरबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गीता पर स्वजनों का दबाव बढ़ गया था कि हरबीर को अपने स्तर पर भी ढूंढा जाए। स्वजनों को उस पर शक न हो इसलिए वे तीन महीने से तांत्रिकों के चक्कर लगा रही थी। वो अपनी मां मुनेश के साथ भी कई तांत्रिकों से मिली। इस ढोंग की वजह से स्वजनों ने उस शक नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?