न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : 14 साल की बेटी ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा ऐसा सुसाइड नोट, पढ़कर बाप के उड़े होश

हरियाणा में पंचकूला के पिंजौर जिले में कर्नल की 14 साल की बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 9:22:31

हरियाणा : 14 साल की बेटी ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा ऐसा सुसाइड नोट, पढ़कर बाप के उड़े होश

हरियाणा में पंचकूला के पिंजौर जिले में कर्नल की 14 साल की बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले अपने सुसाइड नोट में ऐसा लिख दिया जिसे पढ़ कर बाप के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। सुसाइड नोट सी इस बात का खुलासा हुआ है कि रिया ने पिता की डांट से दुखी होकर मंगलवार देर रात सुसाइड कर लिया। रिया ने चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे के हुक से लटक कर जान दी है। पुलिस ने पिता कर्नल सचित के बयान कलमबद्ध करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कर्नल सचित कालका आर्मी एरिया में ही पोस्टेड हैं और वह अमरावती एंक्लेव स्थित मकान नंबर-285 में रहते हैं। मृतका के पिता सचित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटा 10वीं में पढ़ता है, जबकि रिया उससे छोटी थी।

उन्होंने बताया कि उनका पत्नी के साथ तलाक को लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। इसके चलते वह दोनों अलग-अलग रहते हैं। उनका बेटा पत्नी के पास रहता है, जबकि बेटी रिया उसी के साथ रहती थी। सचित ने बताया कि मंगलवार को वह उसकी बहन और रिश्तेदार घर पर मौजूद थे, जो विदेश जाने का प्रोग्राम बना रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे उसकी रिया पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। सचित ने बताया कि इसके बाद वह पंचकूला अपने किसी काम से चले गए थे। जब वह शाम करीब साढ़े सात बजे वापस आए तो उन्होंने रिया को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जब वह रिया को बुलाने उसके पास गए तो देेखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब रिया ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा। जब वह पुलिस के साथ अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रिया ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण पिता से तंग होना बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता जो एक आर्मी में कर्नल हैं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल