न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में कटे हजारों के चालान का 500 रुपये में करें भुगतान, इस राज्य की सरकार ने दी छूट

लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती का शिकार हुए वाहन चालकों को हरियाणा की खट्टर सरकार ने बड़ी राहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:45:22

लॉकडाउन में कटे हजारों के चालान का 500 रुपये में करें भुगतान, इस राज्य की सरकार ने दी छूट

लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती का शिकार हुए वाहन चालकों को हरियाणा की खट्टर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकारी आदेशानुसार लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पुलिस (Police) द्वारा काटे गए हजारों रुपये के चालान को 500 रुपये की जुर्माना राशि में अदा किया जा सकेगा। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान बीते 24 मार्च से 31 मई तक की अवधि में सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों से पुलिस पूरी सख्ती से पेश आई थी। हांसी पुलिस ने इस दौरान 2 हजार 265 वाहनों के लाखों रुपये के चालान काटे थे व 330 वाहनों को इम्पाउंड किया था जो ट्रैफिक थाना में धूल फांक रहे हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार दुपहिया वाहन के चालान को मात्र 500 रुपये, चौपहिया वाहन के चालान को एक हजार रुपये जुर्माने के साथ भरा जा सकता है। इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों को छुड़ाने के लिए दो हजार रुपये जुर्माना अदा करना होगा।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशों के मुताबिक जिला पुलिस हांसी के चालान हिसार के आरटीओ कार्यालय में भरे जा सकेंगे। इम्पाउंड वाहन के दस्तावेज पेश करने पर जुर्माना अदा करने के बाद ट्रैफिक पुलिस थाना हांसी से वाहन की सुपुर्दगी होगी।

सुर्खियों में रहे थे ट्रैफिक इंस्पेक्टर

लॉकडाउन के दौरान हांसी जिला पुलिस के ट्रैफिक प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विजय कुमार काफी सुर्खियों में रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि उन्होंने इतने वाहनों को इम्पाउंड कर दिया था कि थाने में जगह कम पड़ गई थी। करीब 350 वाहनों को लॉकडाउन में इम्पाउंड किया गया था। इंस्पेक्टर विजय कुमार वर्तमान में बास थाना प्रभारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?