न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस के सामने गुंडागर्दी, गोमांस के शक में कुछ लोगों ने युवक को हथौड़े से पीटा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस की मौजूदगी गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 1:32:39

कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस के सामने गुंडागर्दी, गोमांस के शक में कुछ लोगों ने युवक को हथौड़े से पीटा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस की मौजूदगी गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। गुरुग्राम में शुक्रवार को मीट से भरी एक गाड़ी को कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया। इसके बाद ड्राइवर को नीचे उतार कर हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो से पता चल रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी बदमाश युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में गुंडे ड्राइवर लुकमान को बेरहमी से पीटते रहे।

मस्जिद के पास के मीट मार्केट से पिकअप गाड़ी में गोमांस होने के शक के चलते दर्जन भर बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया। बदमाशों ने पिकअप गाड़ी समेत ड्राइवर लुकमान का अपहरण कर बादशाहपुर इलाके में ले जाकर बेरहमी से पीटा।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीटते-पीटते लुकमान को अधमरा कर दिया। मामले में पुलिस ने लुकमान की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है।

वायरल वीडियो होने के बाद से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'गुरुग्राम में गो रक्षक हथौड़े से एक व्यक्ति को पीट रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भारतीय नागरिक के खिलाफ जघन्य अपराध किया जा रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी रही और अपराधियों को भागने दिया? क्या हरियाणा पुलिस की कोई जवाबदेही नहीं है? क्या वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है?'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत