न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Kisan Aandolan News: कांग्रेस नेत्री का विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन को जिंदा रखना है तो पिलाओं शराब

कांग्रेस नेत्री विद्या देवी ने किसान आंदोलन में किसानों की मदद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। विद्या देवी ने कांग्रेस जिले कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि किसान आंदोलन में किसानों कि मदद करो चाहे पैसे दान कर या शराब बांट कर।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 12:04:36

Kisan Aandolan News: कांग्रेस नेत्री का विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन को जिंदा रखना है तो पिलाओं शराब

किसान आंदोलन का आज यानी सोमवार को 82वां दिन है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) किसान महापंचायतों में शिरकत कर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर सभी किसान एकजुट हैं। हमारा मंच और पंच वही है, जहां पहले थे। अब पूरे देश में आंदोलन को लेकर जाएंगे। अब जो बड़ी रैली होगी, उसमें 40 लाख ट्रैक्टरों का लक्ष्य तय करेंगे। उधर, किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। हाल ही में किसानों की मौत पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विवादास्पद बयान दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि वे (किसान) घर पर रहते तब भी उनकी मौत हो जाती। कथित तौर पर 200 किसानों की मौत के बारे में भिवानी में एक संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दलाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'किसान घर रहते तब भी मर जाते। दलाल के इस बयान के बाद किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वह उन्हें मंत्रीपद से बर्खास्त करे।'

वहीं, अब कांग्रेस नेत्री विद्या देवी ने किसान आंदोलन में किसानों की मदद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। विद्या देवी ने कांग्रेस जिले कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि किसान आंदोलन में किसानों कि मदद करो चाहे पैसे दान कर या शराब बांट कर। जिस समय उन्होंने ये बयान दिया उस समय कांग्रेस के सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली सहित कई अन्य कई नेता भी मौजूद थे। बता दें कि विद्या देवी जींद के नरवाना से कांग्रेस की सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

वहीं इस दौरान विद्या देवी ने कहा कि कांग्रेस जब से हारी है कांग्रेस का अस्तित्व ही ख़त्म हो चुका था, लेकिन किसी न किसी तरह से यह आंदोलन दोबारा खड़ा हुआ है, इसको अब हर हाल में चलाना है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों कि मदद करो चाहे पैसे दान कर या शराब का भी दान कर सकते हैं। जिसका जो भी सहयोग बन सकता है करें और आंदोलन को आगे बढ़ाओ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?