न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए कोरोना स्ट्रेन से भारत में दहशत; सर्वे में लोगों ने कहा - फ्लाइट्स बंद हों, लेकिन सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं

सोशल मीडिया कम्युनिटी LocalCircles ने सोमवार को दिल्ली में 7091 लोगों पर सर्वे किया। इनमें से 50% लोगों ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका समेत कोरोना वायरस के नए रूप से प्रभावित देशों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद कर देनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 3:33:35

नए कोरोना स्ट्रेन से भारत में दहशत; सर्वे में लोगों ने कहा - फ्लाइट्स बंद हों, लेकिन सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप पाया गया है। इस बदले हुए रूप को VUI-202012/01 नाम दिया गया है। आशंका है कि यह पहले वाले वायरस से 70% ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। इससे भारत में भी दहशत का माहौल है। एक सर्वे में 50% लोगों ने वायरस के नए रूप से प्रभावित देशों से विमानों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। सोशल मीडिया कम्युनिटी LocalCircles ने सोमवार को दिल्ली में 7091 लोगों पर सर्वे किया। इनमें से 50% लोगों ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका समेत कोरोना वायरस के नए रूप से प्रभावित देशों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद कर देनी चाहिए। हालाकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसे लेकर अलर्ट है।

विपक्ष ने भी कहा- फ्लाइट्स बंद की जाएं

सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा कि UK में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को UK की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए। राजस्थान के सीएम ने लिखा कि भारत को अन्य देशों के साथ भी किसी तरह की मूवमेंट पर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही अगर वायरस के नए स्ट्रेन का कोई मामला आता है, तो मेडिकल एक्सपर्ट को तैयार रहना चाहिए।

सऊदी ने बॉर्डर भी सील किया

आपको बता दे, कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। सऊदी ने अपनी सीमाएं भी एक हफ्ते के लिए सील कर दी हैं। सरकार ने कहा है कि जो लोग यूरोपीय देशों से सऊदी आए हैं, उन्हें दो हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं जो लोग बीते तीन महीने में यूरोप या नए कोरोना स्ट्रेन वाले क्षेत्रों से आए हैं, उन्हें कोरोना टेस्ट कराना होगा। इस बीच, तुर्की ने भी ब्रिटेन, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर