न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हंतावायरस या कोरोना, जाने दोनों में कौन है ज्यादा खतरनाक?

कोरोना वायरस के कहर से चीन अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक और वायरस ने चीन पर हमला बोल दिया है। इस वायरस का नाम है हंतावायरस।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 11:20:53

हंतावायरस या कोरोना, जाने दोनों में कौन है ज्यादा खतरनाक?

कोरोना वायरस के कहर से चीन अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक और वायरस ने चीन पर हमला बोल दिया है। इस वायरस का नाम है हंतावायरस। चीन के युन्नान प्रांत में मंगलवार को इस वायरस से संक्रमित एक शख्स की मौत हो गई है। खास बात यह है कि कोरोना वायरस के इन्फेक्शन में जहां बचने के चांस ज्यादा होते हैं, वहीं हंतावायरस की चपेट में आने पर जान बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण मौत का ग्लोबल रेट सटीक तरह से पता लगने में कुछ वक्त लग सकता है। फिलहाल इसे 3-4% के बीच माना जा रहा है। वहीं, फरवरी में जारी रिपोर्ट के मुताबिक COVID19 से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन में यह दर 3.8% था जो अब 4% पार कर चुका है। वहीं, अमेरिका में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का डेथ रेट 1.2% है। यानी कि कोरोना वायरस के इन्फेक्शन होने पर बचने के चांस काफी ज्यादा होते हैं। लेकिन अगर हंतावायरस की बात करे तो इससे बचना काफी मुश्किल हो सकता है।

hantavirus,coronavirus,hantavirus vs coronavirus,what is hantavirus,what is coronavirus,coronavirus world,china,news

वैज्ञानिकों ने हंतावायरस के अब तक 5 स्ट्रेन खोज लिए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा खतरनाक अराराक्वॉरा वायरस (ARAV) है जिसका इन्फेक्शन होने पर डेथ रेट 54% पाया गया है। वहीं, एक दूसरा स्ट्रेन सिन नॉम्ब्रे वायरस है जिसके केस में डेथ रेट 40% है। वहीं, एक तीसरा स्ट्रेन हंतानवायरस (HTNV) होता है। इसका डेथ रेट 5-10% के बीच है। यानी कि इन तीनों में से किसी से इन्फेक्शन होने पर मौत का खतरा कोरोना वायरस की तुलना में कहीं ज्यादा हो सकता है। इनके अलावा दो सिओल स्ट्रेन (SEOV) और पूमाला (PUUV) कम घातक साबित हुए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि हंतावायरस इंसान से होने वाला इन्फेक्शन नहीं है इसलिए यह कोरोना के मुकाबले कम आबादी पर ही असर करता है।

hantavirus,coronavirus,hantavirus vs coronavirus,what is hantavirus,what is coronavirus,coronavirus world,china,news

हालांकि हंतावायरस (Hantavirus) एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता है लेकिन यदि कोई व्‍यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंतावायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

इस वायरस से संक्रमित होने पर इंसान को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्‍टी, डायरिया आदि हो जाता है। अगर इलाज में देरी होती है तो संक्रमित इंसान के फेफड़े में पानी भी भर जाता है, उसे सांस लेने में परेशानी होती है। हंतावायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता है लेकिन यदि कोई व्‍यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

hantavirus,coronavirus,hantavirus vs coronavirus,what is hantavirus,what is coronavirus,coronavirus world,china,news

आपको बता दे, कोरोना वायरस महामारी से अब तक 3.8 लाख से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 17000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं। यहां मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गई है। यहां 63,927 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इटली में कोरोना वायरस के 7432 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर