न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर : लिफ्ट मांग सराफा व्यापारी से हुई लूट, पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश

कानपुर के हमीरपुर में जहां मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा गांव के निकट बाइक सवार एक सराफा व्यापारी को रास्ते मे रोक बदमाशों ने लूट लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 4:56:38

कानपुर : लिफ्ट मांग सराफा व्यापारी से हुई लूट, पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश

बदमाश अपने काम को अंजाम देने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कानपुर के हमीरपुर में जहां मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा गांव के निकट बाइक सवार एक सराफा व्यापारी को रास्ते मे रोक बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित सराफा ने सोने चांदी के जेवरात व 37 हजार रुपये नकदी की लूट होने पर कोतवाली में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलालपुर गांव निवासी महेश कुमार सोनी पुत्र छुन्नालाल ने बताया कि वह फेरी लगाकर सोने चांदी के गहने बेचता है।

जिसका माल वह अपने छतरपुर में रहने वाले भाई के यहां से लेकर वापस अपने घर जलालपुर शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मुस्करा होते हुए जा रहा था। मुस्करा और बिलगांव के बीच विरमा नदी के पास सुनसान इलाके में पहुंचा तभी वहां पर खड़े पहले से एक युवक ने हाथ देकर बाइक में लिफ्ट मांगी। जिस पर उसने रोककर गाड़ी में बिठाने से मना कर दिया।

तभी उसी समय उसके दो अन्य साथी जो पहले से वहां पर छिपकर बैठे हुए थे वह निकलकर सामने आ गए व धक्का मारकर गाड़ी सहित उसे नीचे गिरा दिया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर धमकाते हुए उसका बैग छीन लिया। जिसमें सवा किलो चांदी के जेवरात व कुछ सोने का सामान भी पड़ा हुआ था। साथ ही बैग में 37300 नगद भी पड़े हुए थे। जो बदमाशों ने लूट लिए। पीड़ित व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि इसके बाद वह किसी तरह वहां से अपने घर पहुंचा रात में घर पर रुका, उसके बाद सुबह वापस मुस्करा आया। जिसकी तहरीर रविवार को थाना मुस्करा में दी। इस बारे में कोतवाली प्रभारी बांके बिहारी सिंह ने बताया कि जेवरात और रुपये छीनने की घटना की तहरीर मिली है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लूट के मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम