न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी जेल से रिहा हामिद नेहाल अंसारी ने दी युवाओं को सलाह- 'फेसबुक पर भरोसा करके प्रेम में न पड़ें'

6 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर स्वदेश लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद नेहाल अंसारी (Hamid Nehal Ansari) ने युवाओं को सोशल मीडिया पर प्यार के इजहार को लेकर नसीहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 9:09:23

पाकिस्तानी जेल से रिहा हामिद नेहाल अंसारी ने दी युवाओं को सलाह- 'फेसबुक पर भरोसा करके प्रेम में न पड़ें'

6 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर स्वदेश लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद नेहाल अंसारी (Hamid Nehal Ansari) ने युवाओं को सोशल मीडिया पर प्यार के इजहार को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं को चाहिए कि वह कभी किसी से फेसबुक पर प्यार का इजहार न करें। दरहसल, फेसबुक (Facebook) पर ही अंसारी पाकिस्तान की एक लड़की के प्रेम में पड़ गए थे और उसकी ‘जबरन’ शादी रोकने के लिए वह पाकिस्तान चले गए लेकिन उस लड़की से मिलने की जगह वह जेल पहुंच गए। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान की जेल से निकल भारत आने में 6 साल लग गए। हामिद नेहाल अंसारी (Hamid Nihal Ansari) ने मुंबई स्थित अपने घर पहुंचने पर कहा कि युवाओं को कभी भी अपने अभिभावकों से कुछ नहीं छिपाना चाहिए, मुश्किल समय में वही हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं। अंसारी की कहानी कई युवाओं के लिए एक सबक है, जो इंटरनेट और फेसबुक के आने से आजादी की नई बयार महसूस कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि फेसबुक पर प्रेम में पड़ने वाले लोगों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'फेसबुक पर भरोसा करके प्रेम में न पड़ें।'

hamid nehal ansari,pakistan,india,facebook,software engineer

गौरतलब है कि जेल में 6 साल बिताने के बाद बुधवार को वतन लौटे हामिद नेहाल अंसारी (Hamid Nihal Ansari) ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) से मुलाकात की। हामिद और उनकी मां फौजिया अंसारी सुषमा स्वराज से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। सुषमा स्वराज से मुलाकात के दौरान हामिद और उनकी मां काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सुषमा स्वराज और भारत सरकार का शुक्रिया किया। सुषमा स्वराज ने हामिद नेहाल अंसारी (Hamid Nihal Ansari) के प्रति संवेदना जताई और कहा कि आपका भाग्य आपको भारत ले आया। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने कहा कि यह आपका दुर्भाग्य था कि आप वहां फंस गए थे। अपने बेटे की वतन वापसी से खुश फौजिया अंसारी ने सुषमा की तारीफ करते हुए कहा, ''मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है। मैं तो बस इतनी मिठाई लेकर आई हूं, अगर 50 किलो लेकर भी आती तो वह भी कम थी।'' दरअसल हामिद निहाल अंसारी की वतन वापसी इतनी आसान नहीं रही। हामदि की वापसी के लिए फौजिया को छह साल दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की थी, इसीलिए जब बेटा वापस आया तो वह उन्हें श्रेय देना बिल्कुल नहीं भूलीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड