न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SHOCKING!! रविवार को डिलीट हो जायेगा मार्क जकरबर्ग का Facebook अकाउंट!

Facebook के CEO मार्क जकरबर्ग को ताइवान के एक हैकर ने धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 8:08:31

SHOCKING!! रविवार को डिलीट हो जायेगा मार्क जकरबर्ग का Facebook अकाउंट!

Facebook के CEO मार्क जकरबर्ग को ताइवान के एक हैकर ने धमकी दी है। उसने दावा किया है कि वह रविवार को एक लाइव-स्ट्रीम वीडियो में मार्क जकरबर्ग का प्रोफाइल डिलीट कर देगा। हैकर ने कहा है, 'फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग के अकाउंट को डिलीट करने की प्रक्रिया को लाइव दिखाया जाएगा।'

वेबसाइट्स की खामियों का खुलासा करने वाले हैकर चांग ची-युआन ने अपने Facebook पेज पर फॉलोअर्स को बताया है कि वह जकरबर्ग के अकाउंट को डिलीट कर देगा। चांग, सॉफ्टवेयर कंपनी लाइन कॉर्प के बग बाउंटी प्रोग्राम में पर्टिकुलर कंट्रीब्यूटर के रूप में रजिस्टर्ड है। इस प्रोग्राम में सॉफ्टवेयर खामियों को खोजने वाले हैकर्स को रिवार्ड दिया जाता है।

चांग ने कई खामियों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। अपने योगदान के लिए उनका नाम वन हैकर हाल ऑफ फेम में उनके नाम को शामिल किया गया है। पहले की एक पोस्ट में चांग ने कहा था, 'मैं काफी बोर हो गया हूं और कुछ अलग करना चाहता हूं, जिससे मैं कुछ पैसे कमा सकूं।'

चांग अगर सफल रहते हैं तो यह काफी हद तक 2013 जैसा मामला होगा। 2013 में मार्क जकरबर्ग के प्रोफाइल पर ऐसा ही अटैक किया गया था। 2013 में एक फिलिस्तीनी सिक्योरिटी रिसर्चर ने कहा था कि वह फेसबुक पर किसी भी यूजर के प्रोफाइल में सीधे कुछ भी पोस्ट कर सकता है। इस रिसर्चर ने किसी और के नहीं, बल्कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग के पेज पर ही पोस्ट किया था।

पांच करोड़ अकाउंट हुए हैक, फेसबुक ने हटाया ‘व्यू एज’ फीचर

फेसबुक Facebook ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए। हालांकि फेसबुक ने इस खामी को अभी दूर कर दिया है और साइबर क्राइम शाखा को जानकारी दे दी है। दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस सप्ताह हमें पता चला कि हैकरों ने ‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए। 'एक्सेस टोकंस' एक प्रकार की डिजिटल चाबियां हैं जिससे हैकर उन अकाउंट तक पहुंच बनाने में सफल रहे।

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गे रोसेन ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमलावर फेसबुक का कोड भेदने में सफल रहे।’’ फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंजीनियरों ने मंगलवार को इस खामी का पता लगाया गुरुवार रात तक इसे ठीक कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ये खामी दूर कर ली है और कानून प्रवर्तन को सूचित कर दिया है।’’

जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘हमें पता नहीं है कि क्या किसी अकाउंट का वास्तव में गलत इस्तेमाल हुआ है। यह गंभीर मुद्दा है। फेसबुक ने एहतियातन अस्थायी तौर पर ‘‘व्यू एज’’ फीचर को हटा लिया है। यह फीचर एक प्राइवेसी टूल (निजता उपकरण) है जो यूजर को देखने की अनुमति देता है कि उसका अपना प्रोफाइल किसी अन्य व्यक्ति को कैसा दिखेगा।’’

फेसबुक ने बताया कि हमने अभी जांच शुरू ही कि है लेकिन अभी हमें पता नहीं चल पाया है कि हैक किए हुए अकाउंट से डाटा चोरी हुआ है या नहीं। अभी हम यह नहीं जानते कि इसके पीछे कौन है। फेसबुक में इसके लिए यूजर्स से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी गोपनीयता और सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल