न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: कोरोना संक्रमितों ने अस्पताल में ऐसे मनाई दिवाली, देख खुश हो जाएगा दिल

दिवाली का त्योहार 14 नवंबर यानी शनिवार को पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया गया। इस बार की दिवाली हर बार की दिवाली से अलग रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Nov 2020 10:39:27

गुजरात: कोरोना संक्रमितों ने अस्पताल में ऐसे मनाई दिवाली, देख खुश हो जाएगा दिल

दिवाली का त्योहार 14 नवंबर यानी शनिवार को पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया गया। इस बार की दिवाली हर बार की दिवाली से अलग रही। इस बार कोविड-19 महामारी (Covid-19) के कारण दिवाली का रंग थोड़ा फीका रहा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बाजारों से रौनक गायब रही तो कई ऐसे भी लोग थे जिनकी दिवाली अस्पताल में मनी। कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से जूझ रहे इन सभी लोगों ने इसके बावजूद दिवाली फीकी नहीं रहने दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के वडोदरा में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों ने अस्पताल में ही डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के बीच दिवाली मनाई। पूरे अस्‍पताल का नजारा शनिवार को बदला बदला सा रहा। बुजुर्ग मरीजों ने दिवाली पर दीये जलाए। वडोदरा के सयाजीराव गायकवाड़ अस्पताल के कोरोना वार्ड में भी दिवाली मनाई गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज चिकित्साकर्मियों के साथ झूमकर दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ये लोग अपने घर, अपने परिजनों से दूर एसएसजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। दिवाली के त्योहार पर घर से दूर रहने के कारण मायूसी लाजमी है। इनकी मायूसी और निराशा पल भर में दूर हो गई और इनके मायूस चेहरे पर तब मुस्कान छा गई, जब अस्पताल के चिकित्सक और चिकित्साकर्मी पहुंच गए और उनके साथ दिवाली मनाकर इसबार का त्योहार खास बना दिया।

सर सयाजीराव गायकवाड़ कोविड -19 डेडिकेटेड सरकारी अस्पताल है। इस हॉस्पिटल के डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों ने त्योहार पर कोरोना के कारण अपनों से दूर कोरोना का उपचार करा रहे लोगों के बीच दिवाली मनाई। कोरोना वार्ड में भर्ती स्टेबल मरीजों के साथ डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों ने दिवाली मनाई।

संगीत की धुन बजी। सभी कोरोना संक्रमित और चिकित्साकर्मी उसपर झूमते नजर आए। मिठाई भी बांटी गई। मानव सूद और नागिन सोलंकी ने इस दिवाली को खास बताया। वहीं, एसएसजी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड की नोडल ऑफिसर डॉक्टर बेलिम ओबी और चिकित्सक डॉक्टर वैशाली मिस्त्री ने कहा कि घर से दूर अकेले उपचार करा रहे संक्रमितों के चेहरे पर खुशी आए, उन्हें ये लगे कि वे घर से दूर जरूर हैं लेकिन उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

वहीं गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,87,240 हो गई। विभाग ने कहा कि 6 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हजार 797 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत