न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए 'बड़ा झटका' : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए 'बड़ा झटका' है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Dec 2017 4:01:31

गुजरात चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए 'बड़ा झटका' : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए 'बड़ा झटका' है। राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले सहित भ्रष्टाचार के मामलों पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है।

राहुल गांधी ने संसद परिसर के बाहर संवाददाताओं को बताया, "यह चुनाव, जिसे नरेंद्र मोदी ने विकास का चुनाव कहा था लेकिन उन्होंने इस दौरान विकास की बात नहीं की। इससे मोदी जी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। साफ तौर पर मोदी में विश्वसनीयता की कमी है।"

राहुल गांधी सोमवार को मोदी की उस टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि गुजरात के नतीजे जातिवादि राजनीति पर विकास के एजेंडे की जीत है और मतदाताओं ने जीएसटी पर अपनी मंजूरी दे दी है।

राहुल गांधी ने कहा, "मैं विश्वसनीयता की बात कर रहा हूं। मोदी जी भ्रष्टाचार पर लगातार बोलते हैं, लेकिन उन्होंने जय शाह व फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल पर एक शब्द नहीं बोले। देश राफेल घोटाले व जय शाह के मुद्दे पर सच्चाई जानना चाहता है कि जय शाह ने 50,000 रुपये की राशि को तीन महीने में 80 करोड़ रुपये में कैसे बदला। यह विश्वसनीयता का मामला है।"

उन्होंने चुनाव नतीजों के बारे में कहा कि तीन महीने पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा, "लेकिन तीन महीने में हमने मजबूती से काम किया। आपने नतीजे देखे हैं। हमारे लिए यह अच्छा परिणाम है, हालांकि हम हारे हैं। हम जीत सकते थे लेकिन भाजपा को गुजरात में बड़ा झटका लगा है।"

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल का पर्दाफाश हो चुका है और लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "प्रचार अच्छा है, मार्केटिंग भी अच्छी है, लेकिन यह अंदर से खोखला है। मैंने इसे गुजरात में देखा।"

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों ने उन्हें सबक सीखाया है कि जब भी घृणा व क्रोध मिलता है तो इसका प्यार व भाईचारे से जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं गुजरात व हिमाचल प्रदेश के लोगों को धन्यवाद देता हूं और विजेताओं को बधाई देता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता