न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात चुनाव : शुरुआती 2 घंटों में 10 फीसदी मतदान

पहले चरण के चुनाव के दौरान शनिवार को 24,689 मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:46:20

गुजरात चुनाव : शुरुआती 2 घंटों में 10 फीसदी मतदान

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह शुरू हो गई। पहले चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। पहले चरण के चुनाव के दौरान शनिवार को 24,689 मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। निर्वाचन आयोग को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) में खराबी की कई शिकायतें मिली हैं, जबकि कुछ स्थानों पर आचार संहिता के उल्लंघन की भी शिकायतें हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटों में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्रों सहित 19 जिलों की 89 सीटों पर 10 फीसदी मतदान हुआ।

राजकोट और अमरेली से मतदाता भारी संख्या में मतदान केंद्रों की ओर उमड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वहां सुबह आठ बजे से लेकर अब तक 16 फीसदी मतदान हुआ है।

राजकोट ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार वाश्रम सगाथिया का वीडियो वायरल हो गया है। उन्हें वीडियो में मतदान करते हुए देखा जा सकता है, जबकि इस दौरान उनका एक साथी सेलफोन से वीडियो बना रहा है।

इस संबंध में निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत की गई है।

चुनाव आयोग को वलसाड जिले के कोसांबा क्षेत्र में ईवीएम मशीनों में खराबी की भी कई शिकायतें मिली हैं। राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में भी ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायत मिली है।

पार्डी से भी एक कांग्रेस नेता ने मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीन से पर्ची नहीं निकलने की ईसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

पोरबंदर से कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया ने एक ईवीएम मशीन के वाईफाई से जुड़े होने की शिकायत दर्ज कराई है।

जाम जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र के कल्याणपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की अनुपलब्धता की वजह से मतदान का बहिष्कार किया।

कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्र नगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाड, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में कुल 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन 89 सीटों में से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 67 और कांग्रेस के पास 16 सीट है। एक सीट एनसीपी और एक जेडीयू के पास है जबकि बाकी बची दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे समाप्त होगी।

कुल 2,12,31,652 मतदाताओं में से 1,11,05,933 पुरुष और 1,01,25,472 महिलाएं और 247 थर्ड जेंडर के हैं।

गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत