न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची की मंडियों में धोनी की सब्जियों ने मचाई धूम, गुणवत्ता के साथ-साथ कीमत भी कम

राजधानी रांची की सब्जी मंडियों में इन दिनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सब्जियों ने धूम मचा रखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 4:13:06

रांची की मंडियों में धोनी की सब्जियों ने मचाई धूम, गुणवत्ता के साथ-साथ कीमत भी कम

राजधानी रांची की सब्जी मंडियों में इन दिनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सब्जियों ने धूम मचा रखी है। धोनी के इजा फार्म हाउससे हर रोज ताजी सब्जियां राजधानी के बाजारों में बिकने के लिए पहुंच रही है। सब्जियों को बेचने के लिए मंडियों में कई जगहों पर आउटलेट लगाए गए हैं, जहां धोनी की तस्वीर वाले बैनर लगे हैं। इन बैनरों पर डेयरी, ताजी सब्जियों और कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की बिक्री की जानकारी दी गई है। इन स्टॉलों पर 10 रुपए किलो गोभी तो 40 रुपए किलो तक टमाटर ग्राहकों को मिल जाते हैं। वहीं, ब्रोकली भी सिर्फ 30 रुपए की दर पर खरीदी जा सकती है।

green,fresh vegetables,mahendra singh dhoni,mahendra singh dhoni farming,news

सब्जियां पूरी तरह ऑर्गेनिक

रांची डेली मार्केट में धोनी के फार्म हाउस की सब्जी बेचने वाले अरशद आलम का कहना हैं कि धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। साथ ही खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी, इसलिए राजधानी के बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से आए सब्जी विक्रेताओं के बीच भी इन सब्जियों की डिमांड है। अरशद ने बताया कि धोनी के फार्म हाउस की सब्जियों की बिक्री का आलम ऐसा है कि एक रात पहले ही मेरे फोन पर खुदरा विक्रेताओं की डिमांड पहुंच जाती है। ज्यादातर सब्जियां बुक हो जाती हैं।

गुणवत्ता के साथ-साथ कीमत भी कम

अरशद आलम का कहना है कि 'रांची के राजकुमार' कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के इजा फार्म हाउस से जो सब्जियां बाजार में पहुंच रही हैं, गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी कीमत भी बाजार में उपलब्ध अन्य लोगों की सब्जी की तुलना में कम है। पूरी तरह गोबर और वर्मी कंपोस्ट की मदद से उपजायी गई इन सब्जियों की कीमत ऐसी है कि इसे हर तबके का व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि धोनी के खेतों से आई गोभी 10 रुपए किलो, टमाटर थोक में 28 रुपए तो खुदरा में 40 रुपए किलो, ब्रोकली 30 रुपए प्रति पीस और कैप्सिकम यानी शिमला मिर्च 40 रुपए किलो की दर से उपलब्ध है।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती शुरू की है। इनमें टमाटर, गोभी, मटर, कैप्सिकम, आलू समेत कई तरह की सब्जियां हैं। महेंद्र सिंह धोनी की सब्जियों की मंडी में भारी डिमांड है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया