न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना का पीक गुजर गया, सरकार ने कहा - दूसरी लहर की आशंका को नहीं कर सकते खारिज

देश में कोरोना का पीक गुजर चुका है। सरकार ने रविवार को इसका अधिकारिक ऐलान कर दिया। सरकार की ओर से नियुक्‍त वैज्ञानिकों की एक कमेटी ने अनुमान लगाया कि भारत में अब कोरोना वायरस संक्रमण का पीक गुजर चुका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 3:12:59

देश में कोरोना का पीक गुजर गया, सरकार ने कहा - दूसरी लहर की आशंका को नहीं कर सकते खारिज

देश में कोरोना का पीक गुजर चुका है। सरकार ने रविवार को इसका अधिकारिक ऐलान कर दिया। सरकार की ओर से नियुक्‍त वैज्ञानिकों की एक कमेटी ने अनुमान लगाया कि भारत में अब कोरोना वायरस संक्रमण का पीक गुजर चुका है। हालांकि इसके साथ ही कमेटी ने कहा कि देश में महामारी की दूसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है और इस कारण फरवरी 2021 में भारत में कोरोना के सक्रिय केस 1.06 करोड़ से अधिक होने की आशंका है। कमेटी का कहना है कि ऐसे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बचाव वाले जरूरी कदम ऐसे ही चालू रहने चाहिए।

आपको बता दे, 17 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 10.17 लाख थे, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है और ये 7.83 लाख तक पहुंच चुके हैं।

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना केस और महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट आई है, लेकिन ठंड में कोरोना की दूसरी लहर आने से इनकार नहीं किया जा सकता। पॉल, देश में महामारी से निपटने के लिए बनाई गई कमेटी के चीफ हैं।

पॉल ने यह भी कहा कि भारत अभी भी दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है, लेकिन देश को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, क्योंकि 90% लोग अभी भी कोरोनो वायरस संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हैं।

कमेटी का कहना है कि अगर भारत में मार्च में कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन न लगाया जाता तो देश में अब तक कोविड 19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा 25 लाख पार कर जाता। लेकिन लॉकडाउन के कारण फायदा मिला और अब तक देश में 1.14 लाख मौतें हुई हैं। हालांकि सर्दियों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी चिंता व्‍यक्‍त की गई है।

सरकार की ओर से गठित की गई वैज्ञानिकों की इस कमेटी में केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन भी शामिल हैं। इस कमेटी के प्रमुख आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर हैं। पॉल का कहना है कि हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते। एक बार टीका आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।

बता दें कि भारत में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या रविवार को लगातार दूसरे दिन आठ लाख से कम रही। यह संख्या देश में कुल मामलों का 10.45% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार फिलहाल देश में कोविड-19 के 7,83,311 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 65,97,209 है, जो इलाज करा रहे रोगियों की संख्या से 58,13,898 अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से उबरने की दर 88.03% है। मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ समेत लगभग 22 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 20 हजार से भी कम कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 20 हजार से 50 हजार के बीच है। वहीं तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में रोगियों की संख्या 50 हजार से अधिक है।

उधर, भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है। 16 सितंबर को रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारत की फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ। रेड्‌डी के बीच भारत में स्पुतनिक वी के ट्रायल और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सहमति बनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती