न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच लाख यूजर के डाटा में सेंधमारी , गूगल प्‍लस होगा बंद, गूगल का ऐलान

फेसबुक के बाद अब गूगल प्लस के पांच लाख यूजर के डाटा चोरी होने की खबर है। जिसके बाद गूगल ने बड़ा फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 5:49:51

पांच लाख यूजर के डाटा में सेंधमारी , गूगल प्‍लस होगा बंद, गूगल का ऐलान

फेसबुक के बाद अब गूगल प्लस के पांच लाख यूजर के डाटा चोरी होने की खबर है। जिसके बाद गूगल ने बड़ा फैसला लिया है। उसने अपने शल मीडिया नेटवर्क गूगल+ (गूगल प्लस) को बंद करने का ऐलान किया है। बताया जाता है कि इसके सिस्टम में पिछले दो साल से पड़ा एक बग जासूसी कर रहा था। कंपनी ने सोमवार को एक ब्लॉग में लिखा कि इस साल मार्च में इस बग का पता चलने के बाद उसे दुरुस्त कर लिया गया था।

गूगल ने कहा है कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने से पहले उसने उस बग को ठीक कर लिया था। अमेरिका की दिग्गज इंटरनेट कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए ‘गूगल+ ’ का सूर्यास्त हो गया। यह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को चुनौती देने में विफल रही थी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने ‘गूगल+’ को बंद करने की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि गूगल+ को बनाने से लेकर प्रबंधन में काफी चुनौतियां थी जिसे ग्राहकों के आशा के अनुरूप तैयार किया गया था लेकिन इसका कम इस्तेमाल किया जाता था। यही इसके बंद होने की वजह है।

ब्लॉग में यह भी बताया गया है कि इसमें यूजर के डाटा से छेड़छाड़ का कोई प्रमाण नहीं मिला है। न ही इस बग के बनाने वाले ने इनका कोई दुरुपयोग किया है। हालांकि इसकी खबर बाहर आने के बाद गूगल प्लस की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के शेयरों में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आ गई। पहले गूगल ने नियामक की छानबीन के डर से इस मामले का खुलासा न करने का फैसला किया था। गूगल ने एक बयान में कहा, 'हमें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि किसी डेवलपर को बग के बारे में जानकारी थी या उन्‍होंने एपीआई का दुरुपयोग किया। किसी प्रोफाइल के डेटा के दुरुपयोग का भी कोई सबूत नहीं है।'

इस मामले में गूगल की लीगल और पॉलिसी स्‍टाफ टीम ने एक मीमो तैयार किया और इसे कंपनी के सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स के साथ शेयर किया। इसमें चेतावनी दी गई थी कि मामले के खुलासे से बुरा असर पड़ेगा। फेसबुक लीक से इसकी तुलना होगी और फिर कई सारी जांच शुरू हो सकती है। इस बारे में गूगूल के सीईओ सुंदर पिचाई को भी सूचना दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल