कुछ दिन पहले सर्च इंजन गूगल पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम दिखाया जा रहा था ऐसे ही एक और वाकया फिर सामने आया है। इस बार गूगल सर्च में भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल की पत्नी सर्च करने पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम सर्च में आ रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों यूएई में हो रहे आईपीएल में अपने छक्के-चौकों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि क्रिकेट के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों की कोइ पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन गूगल जरूर सारा को शुभमन की पत्नी बताने लगा है।
![GOOGLE / अब सारा तेंदुलकर को बता रहा इस युवा क्रिकेटर की वाइफ, जानिए क्या है सच्चाई google,google search,shubman gill wife,sara tendulkar,ipl 2020]()
शुभमन गिल की शादी अभी तक नहीं हुई है लेकिन जब गूगल पर आप उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहेंगे तो जवाब में आपको सारा तेंदुलकर का नाम दिखेगा। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
हालांकि दोनों ही एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट को अक्सर लाइक करते हैं और कमेंट करते हैं। कई बार दोनों की पोस्ट के कैप्शन भी एक जैसे होते हैं ऐसे में लोगों का ध्यान और रुचि ये जानने में है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी किसे डेट कर रही है।
हाल ही में 12 अक्टूबर को सारा ने अपना 23 वां जन्मदिन मनाया है। आम तौर पर वो अन्य स्टार किड्स की अपेक्षा सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं। सारा अपनी नानी के एनजीओ अपनालय के लिए काम करती हैं।