न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर : फ्रांस ने खोजी कोरोना वायरस की दवा, कहा - 6 दिन में ठीक हुए संक्रमित मरीज

इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। फ्रांस ने दावा किया है कि उसने इस वायरस की नई दवा खोज ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 8:01:11

अच्छी खबर :  फ्रांस ने खोजी कोरोना वायरस की दवा, कहा - 6 दिन में ठीक हुए संक्रमित मरीज

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से बेहाल हो चुकी है। वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना वायरस ने 2,84,712 लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस वायरस की वजह से 11000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है। भारत में 22 राज्य इस वायरस से प्रभावित हो चुके है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक चार मौत हुई है।

वहीं, इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। फ्रांस ने दावा किया है कि उसने इस वायरस की नई दवा खोज ली है। शुरुआती परीक्षण में पता चला है कि इस दवा से 6 दिन के भीतर संक्रमण को गंभीर स्थिति में पहुंचने से रोका जा सकता है। फ्रांस के इंस्‍टीट्यूट हॉस्पिटलो यूनिवर्सिटी के संक्रमण बीमारियों के विशेषज्ञ रिसर्च प्रोफेसर डिडायर राओ ने दावा किया है कि नई दवा का सफल परीक्षण किया जा चुका है। उन्‍होंने पहले संक्रमित व्‍यक्ति के इलाज के लिए क्‍लोरोक्विन (Chloroquine) की डोज दी। इससे उसकी हालत में बहुत तेजी से प्रभावी सुधार हुआ। बता दें कि इस दवा का सामान्‍य तौर पर मलेरिया (Malaria) के बचाव और इलाज में इस्‍तेमाल किया जाता है। प्रोफेसर राओ ने इसके बाद 24 संक्रमित लोगों की सहमति लेकर इस दवा के जरिये इलाज किया। उन्‍हें हर दिन 600 mcg क्‍लोरोक्विन 10 दिन तक दी गई। इस दौरान संक्रमित लोगों में होने वाले बदलावों पर नजर रखी गई। डॉक्‍टरों को डर था कि कहीं ये दवा दूसरी दवाओं के साथ देने पर मरीजों की हालत और गंभीर न कर दे।

coronavirus,coronavirus medicine,france,good news,coronavirus news,news

प्रोफेसर राओ ने बताया कि ये संक्रमित मरीज नीस और एविग्‍नन टाउन से थे, जहां के लोगों को अब तक इलाज नहीं मिल पाया है। इस दौरान हमने पाया कि जिन मरीजों को क्‍लोरोक्विन नहीं दी गई उनकी स्थिति 6 दिन बाद भी गंभर बनी रही। इसके उलट जिन मरीजों को क्‍लोरोक्विन दी गई, उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा था। वे 75% स्‍वस्‍थ हो चुके थे। इस दवा का चीन भी अपने मरीजों पर परीक्षण कर चुका है। उन्‍होंने बताया कि इसके साथ एचआईवी के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाली एंटी-वायरल दवा कैलेट्रा भी दी गई थी।

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी एक नई एकेडमिक स्‍टडी में माना है कि क्‍लोरोक्विन कोरोना वायरस संक्रमित के इलाज में कारगर दवा है। इसमें कहा गया है कि क्‍लोरोक्विन से इलाज करने पर संक्रमित लोगों में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। वे कम समय में अपने घरों को लौट पा रहे हैं। रिसर्च में पता चला है कि क्‍लोरोक्विन कोरोना वायरस के बचाव में भी अच्‍छा काम कर रही है। इस दवा का वायरस पर लैब में भी परीक्षण सफल रहा है। बता दें कि क्‍लोरोक्विन बहुत ही सस्‍ती दवा है, जो आसानी से उपलब्‍ध हो जाती है। मलेरिया के खिलाफ इस दवा का 1945 से इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका