न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंडा के बहाने कांग्रेस का हमला - UP में हत्याओं का अंबार, 2 साल में 20 साधुओं की हुई हत्या

उत्तर प्रदेश में बागपत में साधु का शव मिलने के बाद गोंडा में एक पुजारी को गोली मारे जाने को लेकर कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 2:33:15

गोंडा के बहाने कांग्रेस का हमला - UP में हत्याओं का अंबार, 2 साल में 20 साधुओं की हुई हत्या

उत्तर प्रदेश में बागपत में साधु का शव मिलने के बाद गोंडा में एक पुजारी को गोली मारे जाने को लेकर कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदेश में पिछले 2 साल में 20 साधुओं की हत्या की हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है।

बहरहाल, अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने यूपी को अपराध के हवाले कर दिया है।

अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया, 'गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतोलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।'

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक फेसबुक पोस्ट में भी यूपी सरकार पर निशाना साधा। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने एक मैप भी पोस्ट किया जिसमें यह उल्लेख था कि प्रदेश में कहां-कहां साधुओं को निशाना बनाया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार रात एक पुजारी पर हमला हुआ है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को मंदिर परिसर में घुसकर गोली मार दी। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं। बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है। जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी। प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है।

गोंडा से पहले, बागपत में यमुना नदी में साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी से शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। भगवा रंग के पोशाक में बरामद किया गया यह शव मध्यम आयु वर्ग का लग रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उनकी मौत का कारण पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल