न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धरती के पास आ रहा है 'तबाही का देवता', वैज्ञानिकों ने कहा अगर टकराया तो होगी बड़ी तबाही

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक महाविनाशक ऐस्‍टरॉइड धरती से टकरा सकता है। इस ऐस्‍टरॉइड का नाम है 'अपोफिस ( Apophis) या तबाही का देवता।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Nov 2020 1:07:29

धरती के पास आ रहा है 'तबाही का देवता', वैज्ञानिकों ने कहा अगर टकराया तो होगी बड़ी तबाही

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक महाविनाशक ऐस्‍टरॉइड धरती से टकरा सकता है। इस ऐस्‍टरॉइड का नाम है 'अपोफिस ( Apophis) या तबाही का देवता।' वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ऐस्‍टरॉइड करीब 1000 फुट चौड़ा है और बहुत तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। पोफिस कितना शक्तिशाली है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह अगर पृथ्‍वी से टकराता है तो 88 करोड़ टन TNT के विस्‍फोट के बराबर असर होगा। अपोफिस ऐस्‍टरॉइड की खोज एरिजोना की वेधशाला ने 19 जून, 2004 को की थी। इसके बाद से इस ऐस्‍टरॉइड पर वैज्ञानिकों की नजर है।

हवाई यूनिवर्सिटी के खगोलविद डेविड थोलेन ने कहा कि सुबारू टेलिस्‍कोप से मिले डेटा के आधार पर खुलासा हुआ है कि अपोफिस बहुत तेजी से गति पकड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि डेटा से पता चला है कि ऐस्‍टरॉइड वर्ष 2068 में पृथ्‍वी से टकरा सकता है। अपोफिस का नाम यूनान के तबाही के देवता के नाम पर रखा गया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि अभी यह पृथ्‍वी से टकराएगा या नहीं इसका ठीक-ठीक पता वर्ष 2029 में चल सकेगा जब ऐस्‍टरॉइड पृथ्‍वी के बहुत पास से गुजरेगा। डेविड ने बताया कि इस दौरान ऐस्‍टरॉइड को बिना किसी दूरबीन के देखा जा सकेगा। शोधकर्ताओं ने अपोफिस को इस साल सुबारू टेलिस्‍कोप के जरिए पता लगाया और विश्‍लेषण के बाद पाया कि इसने गति पकड़ ल‍िया है। इसमें पाया गया कि ऐस्‍टरॉइड सूर्य की रोशनी में गरम हो रहा है। खगोलविदों ने कहा कि इस ऐस्‍टरॉइड के वर्ष 2068 में टकराने की पूरी संभावना है। नासा ने इस ऐस्‍टरॉइड को तीसरा सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। इसमें कहा गया है कि अगले 48 साल में ऐस्‍टरॉइड के धरती से टकराने की संभावना 150,000 है।

डेविड थोलेन ने कहा कि तबाही का देवता अपोफिस फ्रांस के एफिल टावर से आकार में बड़ा है। उन्होंने कहा कि 2068 में यह ऐस्‍टराइड धरती के कितने करीब से गुजरेगा इस बात का पूरा पता 2029 में चलेगा। उन्‍होंने कहा, 'यह ऐस्‍टरॉइड अगर केवल ठीक-ठीक दूरी से गुजरता है तो पृथ्‍वी की गुरुत्‍वाकर्षण शक्ति इसका रास्‍ता बदल देगी और यह वर्ष 2068 में वापस आएगा और पृथ्‍वी से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह ऐस्‍टरॉइड 12 अप्रैल 2068 को पृथ्‍वी से टकरा सकता है। इसके टकराने पर 88 करोड़ टन TNT के विस्‍फोट के बराबर असर होगा।'

अपोफिस ऐस्‍टरॉइड निकेल और लोहा से बना है तथा रेडॉर इमेज से पता चलता है कि यह लगातार लंबा हो रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी और ज्‍यादा व‍िश्‍लेषण की जरूरत है। वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह धरती से वर्ष 2068 में टकराएगा या नहीं। इससे पहले के शोध में कहा जा रहा था कि इस ऐस्‍टरॉइड के टकराने की संभावना केवल 2.7% ही है। हालांकि अब इस नई आशंका से वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत