न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : ग्लेन मैक्सवेल ने टीम के सिर ही फोड़ डाला अपनी खराब फॉर्म का ठीकरा, कह डाली यह बड़ी बात

सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं पंजाब के महंगे खिलाड़ी धुआंधारी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पर क्योंकि उनकी वह फॉर्म नहीं देखने को मिली हैं जिसकी टीम को जरूरत थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 9:16:56

IPL 2020 : ग्लेन मैक्सवेल ने टीम के सिर ही फोड़ डाला अपनी खराब फॉर्म का ठीकरा, कह डाली यह बड़ी बात

आईपीएल के इस 13वें सीजन में पंजाब का प्रदर्शन सबसे खराब रहा हैं जिसके चलते वे अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। सात मैच में छह हार के साथ किंग्स इलेवन पंजाब को कड़ी चुनौती का सामना कर रहा हैं। राहुल, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन को छोड़कर पूरा बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप ही रहा। ऐसे में सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं पंजाब के महंगे खिलाड़ी धुआंधारी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पर क्योंकि उनकी वह फॉर्म नहीं देखने को मिली हैं जिसकी टीम को जरूरत थी।

आईपीएल-13 के लिए मैक्सवेल को बहुत सारा पैसा दिया गया, लेकिन वह बदले में प्रदर्शन नहीं दे पा रहे। मौजूदा सीजन के सात मुकाबलों में उन्होंने मात्र 58 रन बनाए हैं। इसमें 13 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल का औसत जहां 14.50 का है वहीं उनकी स्ट्राइक रेट 95.08 का है। उन्होंने अब तक के टूर्नामेंट में सिर्फ पांच चौके ही लगाए हैं, जबकि छक्के के लिए लगता है और इंतजार करना पड़ेगा।

10.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदा

पंजाब की टीम ने उनपर बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वे इस बार के आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लेकिन इतनी बड़ी कीमत और अपनी छवि से अलग वे बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम पर बोझ बने हुए हैं। अपनी खराब फॉर्म और लचर प्रदर्शन को दरकिनार करते हुए अब यह बल्लेबाज इन नाकामयाबियों को दोष स्थिति और टीम मैनेजमेंट द्वारा दिए जा रहे बल्लेबाजी क्रम पर मढ़ रहा है।

पीटीआई से बात करते हुए 31 वर्षीय इस विक्टोरियन खिलाड़ी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के दौरान मेरी भूमिका स्पष्ट होती है। प्लेइंग इलेवन में अधिकतर एक ही होता है। सभी खिलाड़ियों को उनका रोल बखूबी पता होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। हमारे शुरुआती चार बल्लेबाजों ने ही अधिकतर मुकाबलो में ज्यादातर बल्लेबाजी की है। मध्यक्रम अधिक मौके नहीं मिले, विकेट की अपेक्षाकृत धीमी है। मानसिकर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैक्सवेल ने पिछले आईपीएल में भाग नहीं लिया था।

2014 के सीजन के आधे मुकाबले भारत के साथ-साथ यूएई में भी खेले गए थे, तब 552 रन बनाकर मैक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब को उसके पहले फाइनल में एंट्री दिलवाई थी, हालांकि तब टीम को खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा था। 2017 में इस ऑस्ट्रेलियाई को KXIP का कप्तान नियुक्त किया गया था। 2018 में दिल्ली ने उन्हें खरीदा था, लेकिन वहां भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप