न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या, फोन बिजी आने से था नाराज

नागौर के बड़ी खाटू ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 11:49:50

नागौर : ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या, फोन बिजी आने से था नाराज

प्यार का भूत लोगों से कुछ भी करवा देता हैं। ऐसा ही कुछ सामने आया नागौर के बड़ी खाटू ब्लाइंड मर्डर मामले में जिसमें पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या की थी। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नागौर श्वेता धनकड़ ने इस बारे में मकराना पुलिस थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। मामले के अनुसार मृतका राजू देवी बीते छह माह से निम्बाराम पुत्र अर्जुनराम गोदारा निवासी मण्डूकरा के संपर्क में थी जिससे वह फोन पर बातें किया करती थी।

गत 28 सितंबर को वह घर से निकली थी। जिसे उसका प्रेमी निम्बाराम व प्रेमी का दोस्त मुकेश पुत्र जेताराम बलारा निवासी मण्डूकरा कार में छोटी खाटू से बड़ी खाटू की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने दो बीयर खरीदी जिसे आरोपियों ने राजूदेवी को भी पिला दी। इस दौरान आरोपी निम्बाराम ने युवती से कहा कि उसका फोन अक्सर बिजी आता है, आखिरकार वह और किससे बातें करती है। इस पर युवती ने कहा कि वह उसके साथ ही जीवन गुजारना चाहती है। यह बात उसके प्रेमी को हजम नहीं हुई तो दूसरे व्यक्ति से संपर्क रखने का ताना देते हुए बहस की।

पहले से ही नाराज आरोपी निम्बाराम उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोपी पूर्व योजना के तहत आपसी बहसबाजी करते हुए युवती को राजापुरा प्याऊ के हौज के पास लेकर गया। फोन एंगेज रहने की बात पर विवाद बढ़ने पर निम्बाराम व राजूदेवी में छीना झपटी हुई, जिसमें नशे में बेहोशी की हालत में युवती को सार्वजनिक पानी के हौज में गिरा दिया। आरोपी युवती द्वारा साथ लाए गहने, नकदी व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

युवती को बचाने का भी प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए

आरोपियों ने बताया कि युवती राजूदेवी को हौज में डूबता देखकर आरोपियों ने पहले तो उसे बचाने का प्रयास भी किया एवं उसे बाहर निकालने के लिए लकड़ी भी लेकर आए। परंतु तब तक देर हो गई तथा युवती पानी में डूब गई। इस पर दोनों आरोपी निम्बाराम व मुकेश गहने व नकदी लेकर वहां से वापस चले गए। पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ ने खाटूबड़ी थानाधिकारी राजकुमार बिड़ला, खुनखुना थानाधिकारी हरिराम जाजुंदा व सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में तीन अलग अलग टीमें गठित की।

जिनका सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान मोबाइल टॉवर लोकेशन, होटल, ढाबों व रास्तों पर पूछताछ, मुखबिरी तंत्र एवं साइंटिफिक अनुसंधान के तहत मंगलवार को आरोपी निम्बाराम व मुकेश को छोटी खाटू गांव से दस्तयाब किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया तथा उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व राजूदेवी का मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपियों से मृतका के गहने व नकदी को लेकर अनुसंधान जारी है।

यह था पूरा मामला

छोटी खाटू निवासी मेहराम राईका ने पुत्री राजू देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुत्री का शव राजापुरा के पास प्याऊ के हौज में मिला है। उसने दुष्कर्म एवं हत्या की नियत से उसकी लाश हौज में डाल दिए जाने की शंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 384, 302 व 201 के तहत मामला दर्ज करवाया था। मर्डर के मामले में एसपी श्वेता धनखड़ व एएसपी डीडवाना संजय गुप्ता ने खुलासा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत