न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : घर में घुसकर युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से की छेड़खानी, माता-पिता ने पकड़ा तो भाग निकला

एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में जहां मंगलवार की भोर में घर में घुसकर नींद में सोई नौवीं की छात्रा से गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 7:38:19

उत्तरप्रदेश : घर में घुसकर युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से की छेड़खानी, माता-पिता ने पकड़ा तो भाग निकला

दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और लड़कियां अपने घर में भी सुरक्षित नहीं दिखाई दे रही हैं। एक और मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में जहां मंगलवार की भोर में घर में घुसकर नींद में सोई नौवीं की छात्रा से गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। माता-पिता की नींद खुलने के बाद आरोपी भागने का प्रयास किया। हालांकि वह पकड़ गया।

इसके बाद पीड़िता के माता-पिता से आरोपी की जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच वह झपट कर भाग निकला। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पीड़िता की मां ने थाने पहुंच तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के एक गरीब परिवार की 12 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह अपने घर में सोई हुई थी। मंगलवार की भोर में तकरीबन 3 बजे गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में घुसते ही सबसे पहले बिजली का तार काट दिया, जिससे लाइट बंद हो गई। जब घर में अंधेरा हो गया तो उसने चारपाई पर सोई छात्रा के साथ छेड़खानी करने शुरू कर दी। खरखराहट की आहट सुन छात्रा की मां की नींद खुल गई। उसने बेटी के कमरे में देखा एक युवक बैठा है।

इस बीच आरोपी भागने की कोशिश कर ही रहा था कि पति-पत्नी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी युवक से पीड़िता के माता-पिता की जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच शरीर से मजबूत आरोपी झपट कर भाग निकला। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पीआरबी मौके पर गई थी। पुलिस भी आरोपी की धड़पकड़ के लिए गांव पहुंची है। तहरीर मिलते ही मुकदमे की कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल