न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / गैंगरेप के बाद लड़के लड़की को पैरों से दबा रहे थे कीचड़ में, ऐसे बची जान; दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बाद अब बिहार से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बिहार के कैमूर जिले में घास काटने गई लड़की से दो लड़कों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद लड़कों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 11:19:26

बिहार / गैंगरेप के बाद लड़के लड़की को पैरों से दबा रहे थे कीचड़ में, ऐसे बची जान; दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बाद अब बिहार से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बिहार के कैमूर जिले में घास काटने गई लड़की से दो लड़कों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद लड़कों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी लड़की के मुंह को कपड़े से बांधकर खेत के कीचड़ में पैर से दबा रहे थे। पीड़िता से थोड़ी दूर मौजूद लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक आरोपी को धर दबोचा। फिर जब पुलिस गांव पहुंची तो दूसरे आरोपी को भी खोजकर पकड़ लिया है, बाकी तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया, महिला थाना में पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूरा मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां चार लड़कियां खेत में घास काटने के लिए गई थीं, तभी मदुरनी गांव के पांच लड़कों ने लड़कियों को अकेला देखकर घेर लिया। लड़कों द्वारा घेरने के बाद भी तीन लड़कियां किसी तरह भाग गईं, एक लड़की को दो लड़कों ने पकड़ लिया। बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बाकी तीनों लड़के उनके सहयोग में वहीं पर मौजूद रहे। जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों और गांव वालों को पता चली तो पूरा गांव खेतों की तरफ दौड़ा। ग्रामीण को देख पांचों युवक भागने लगे। इस दौरान गामीणों ने एक लड़के को धर दबोचा। जब लड़के को पकड़कर ग्रामीण ला ही रहे थे कि चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों के चंगुल से आरोपी लड़के को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

लड़कों को मारना चाहते थे गांव वाले

गांव वाले लड़कों को मारने पर उतारू थे। किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया। फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी खदेड़ कर धर दबोचा, लेकिन तीन आरोपी भाग निकले।

गड्ढे में लड़की का मुंह बांधकर दबा दिया

परिजन बताते हैं कि हमारे गांव की तीन लड़कियां और एक बहू बगल के खेत में घास काटने गई थीं। तभी मदुरनी गांव के 5 लड़के पहुंचे और एक लड़की को पांच लड़कों ने घेर लिया। जैसे लड़की चिल्लाई तो साथ घास काट रहीं सभी लड़कियां खड़ी हो गईं, फिर तीन लड़के, तीनों लड़कियों को पकड़ने के लिए दौड़े। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से भागीं। फिर दो लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर गड्ढे में लड़की का मुंह बांधकर दबा दिया। जब गांव वाले को सूचना मिली तो वे दौड़े। एक लड़के को पकड़ लिया गया। प्रशासन पहुंचा तो लड़के ने बताया कि मेरे साथ और चार लोग थे। प्रशासन ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया बाकी तीन लोग भाग गए। अब हम लोग चाहते हैं कि 5 लड़कों को फांसी की सजा होनी चाहिए। दो लड़कों ने गलत काम किया और 3 लोगों ने इस काम के लिए प्रेरित किया और उनका सहयोग दिया। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद बताते हैं चैनपुर थाना क्षेत्र की लड़की है जो आरोप लगा रही है खेत में घास काटने के लिए गए थे तभी एक-दो लड़कों द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया है।

एसपी ने कही ये बात

एसपी ने बताया कि तीन लड़के उनके साथ थे। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। दो लड़के जिनका नाम बता रही थी उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जो दो लड़के पकड़े गए हैं उनकी भी मेडिकल जांच कराई जा रही है। एफएसएल की टीम से भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य अनुसंधान में आएंगे जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं। लड़की का माननीय न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराया जाएगा

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह