न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के ऑटो चालक की 200 रुपये के लिए की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में 17-18 जून की रात दिल्ली के रहने वाले एक ऑटो चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 9:26:34

दिल्ली के ऑटो चालक की 200 रुपये के लिए की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में 17-18 जून की रात दिल्ली के रहने वाले एक ऑटो चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने के डेढ़ महीने बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक दो युवकों ने किराए के 200 रुपये न होने पर ऑटो चालक की हत्या कर दी थी। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 17 -18 जून की देर शाम दिल्ली के रहने वाले मोहिद्दीन नाम के एक ऑटो चालक की लोनी इलाके में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करने और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसएसपी के मुताबिक विशेष टीम ने मोहिद्दीन की हत्या के मामले में आरोपी मोनू और आफताब नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बता दे, ऑटो चालक की हत्या करने के बाद उसका शव ऑटो के पास ही फेंक दिया गया था।

किराए के पैसे नहीं थे

पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे दिल्ली से लोनी के लिए मोहिद्दीन के ऑटो में बैठे थे। इनके पास किराए के पैसे नहीं थे। इन्हें मोहिद्दीन को 200 रुपये किराया देना था। वे ऑटो से उतरकर भागने लगे। जिसका मोहिद्दीन ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया कि इसी बात को लेकर दोनों ने मोहिद्दीन को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

एसएसपी ने बताया आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, जिससे इन लोगों को पकड़ना
पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था। इलाके के कई अपराधियों और मुखबिर से मिली जानकारी को आधार बनाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका