न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जर्मनी : कोरोना से 24 घंटे में 206 मौतें, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2017

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर 24 घंटों में 206 लोगों की मौत हो गई है। इसके पहले के 24 घंटों में 226 मौतें दर्ज हुई थीं। जर्मनी में मरने वालों का कुल आंकड़ा 2,017 तक पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 5:31:07

जर्मनी : कोरोना से 24 घंटे में 206 मौतें, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2017

कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले जर्मनी में पिछले तीन दिनों में काफी तेजी से बढ़े है। दो हफ्ते पहले जर्मनी की सरकार ने संक्रमण के मामलों को कम करने के लिए प्रतिबंध लगाए थे और लोगों से इसे सख्ती से पालन करने को कहा था। लेकिन इसके बावजूद बुधवार को वायरस के संक्रमण के मामलों में 4,288 का इजाफा दर्ज किया गया। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किए हैं। इसके पहले वायरस के संक्रमण में यहां एक दिन में 3,252 का इजाफा दर्ज किया गया था। जर्मनी में वायरस संक्रमण का मामला बढ़कर 107,659 हो गया है। जर्मनी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपिय देशों में से एक है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर 24 घंटों में 206 लोगों की मौत हो गई है। इसके पहले के 24 घंटों में 226 मौतें दर्ज हुई थीं। जर्मनी में मरने वालों का कुल आंकड़ा 2,017 तक पहुंच गया है।

संक्रमित लोगों की संख्या इटली और स्पेन के बराबर

बता दे, मार्च के दूसरे सप्ताह की बात है, यूरोप कोरोना वायरस का नया केंद्र बनता जा रहा था। चीन से हटकर पूरी दुनिया का ध्यान यूरोप पर केंद्रित हो गया था। आने वाले दिनों में ये साबित भी हो गया, इटली, स्पेन, फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे देश इसकी चपेट में आ गए। आज आलम ये है कि इन चारों देशों में हालात काफ़ी मुश्किल बने हुए हैं। उस दौर में जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल का एक बयान आया था, जिसने जर्मनी के लोगों को सकते में डाल दिया था। एंगेला मर्केल ने कहा था कि जर्मनी की 70% आबादी यानी क़रीब 5 करोड़ 80 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। जब एंगेला मर्केल ने ख़ुद को क्वारंटीन किया, तो लगा जर्मनी (Germany) में भी हालात इटली (Italy) और स्पेन (Spain) जैसे हो सकते हैं। लेकिन क़रीब एक महीने बाद जहाँ इटली, स्पेन, फ़्रांस और ब्रिटेन में हर दिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है, जर्मनी इन सबसे काफ़ी दूर है। देखा जाए तो जर्मनी में संक्रमित लोगों की संख्या इटली और जर्मनी के आसपास की है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़ जर्मनी में संक्रमित लोगों की संख्या 107,000 के आसपास है, जबकि ये संख्या इटली में 135,000 और स्पेन में 141,000 है।

मौत का अंतर ज्यादा

लेकिन इस वायरस से होने वाली मौत का अंतर बहुत ज्यादा है। स्पेन में जहां 14000 और इटली में 17000 से ज्यादा मौते हो गई है वहीं, जर्मनी में 2000 लोगों की मौत हुई है। जानकारों का कहना है कि जर्मनी ने जनवरी के शुरू में ही टेस्ट करने की तैयारी कर ली थी और टेस्ट किट डेवेलप कर लिया था। जर्मनी में कोरोना का पहला मामला फ़रवरी में आया था, लेकिन उसके पहले ही जर्मनी ने पूरे देश में टेस्ट किट्स की व्यवस्था कर ली थी। इसका नतीजा ये हुआ कि दक्षिण कोरिया की तरह न सिर्फ़ ज़्यादा टेस्टिंग हुई बल्कि उस हिसाब से लोगों को अस्पतालों में भर्ती भी कराया गया।

टेस्टिंग टैक्सियाँ चलाई गई

जर्मनी के कई शहरों में टेस्टिंग टैक्सियाँ भी चलाईं गई, जो लॉकडाउन के दौर में लोगों के घर-घर जाकर टेस्ट करती हैं। इससे समय पर लोगों को इलाज कराने में आसानी हुई, जिनमें शुरुआत में यूरोप के कई देश चूक गए। जर्मनी ने एक सप्ताह में लाख से ज़्यादा लोगों तक की टेस्टिंग की। समय पर टेस्ट करने का फ़ायदा ये हुआ कि लोगों का इलाज भी समय पर हुआ। लोगों को समय से आइसोलेशन में रखा गया और इसके बेहतर नतीजे देखने को मिले। जर्मनी ने टेस्टिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग को भी उतनी ही प्राथमिकता दी। यूरोप के कई देश और अमरीका भी इसमें चूक गया। लेकिन जर्मनी ने दक्षिण कोरिया से ट्रैकिंग के बारे में भी सबक सीखा। जानकार भी कहते हैं कि टेस्टिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग में भी सरकारों को उतना ही सख़्त रवैया अपनाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर